सिमडेगा:जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। लगातार बारिश के बाद भी कांग्रेस का गौरव यात्रा लगातार जारी है। शुक्रवार को भी जिले में लगातार बारिश हो रही थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस का गौरव यात्रा ठेठईटांगर से शुरु किया जाना था। गौरव यात्रा को लेकर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, जिला प्रभारी वारिश कुरैशी, जिलाध्यक्ष अनूप केसरी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता छाता लेकर ही ठेठईटांगर प्रखंड पहुंचे। साथ बारिश की परवाह किए बिना ही छाता लेकर गौरव यात्रा शुरु की। मौके पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पैदल यात्रा शुरु किया। पैदल यात्रा ठेठईटांगर से शुरू हुई जो बांसजोर से होते हुए गांगुटोली तक पहुंची। जहां रात्रि विश्राम किया गया। मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने मोदी सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए लोगों को देश से भाजपा को उखाड़ फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को अंग्रेजों के चंगुल से कांग्रेस ने आजाद कराया। कांग्रेस ने देश के लिए अपना खून दिया। हजारों कार्यकर्ता हंसते हंसते अंग्रेजों से लड़ाई में फांसी के फंदे पर झूल गए। ये देश के लिए कुर्बानी देनेवालों की पार्टी है। इसलिए ईडी और सीबीआई से कांग्रेस को डर नहीं लगता। पीएम मोदी को देश की चिंता करनी चाहिए जो अर्थव्यवस्था सहित कई मामलों में लगातार पिछड़ रहा है। मौके पर जिलाध्यक्ष अनुप केसरी, वारिश कुरैशी, जिप सदस्य समरोम पौल टोपनो, शांति बाला सहित रावेल लकड़ा, अजीत लकड़ा, डेविड तिर्की, जोनसन मिंज, नप अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू आदि ने भी संबोधित किया। गौरव यात्रा में कृष्णा नाग, रोष प्रतिमा सोरेंग, 20 सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल, रणधीर रंजन, शिशिर मिंज, गुड्डू खान, वाल्टर टोप्पो, अजीत लकड़ा,डेविड तिर्की, रावेल लकड़ा, विजय, अशोक, थोलो, फुलजेम्सिया बिलुंग, शीला देवी, हीरा लाल एक्का, वारिश राजा, तारामणि सोरेंग आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
