सिमडेगा जिला परिषद की ओर से शहर में 150 मीटर लंबी निकाली गई तिरंगा यात्रा

सिमडेगा:- पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में डूबा है यही वजह है कि आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति की धारा से सिमडेगा शहर को जोड़ने के लिए सिमडेगा जिला परिषद की ओर से शनिवार को शहर में 150 मीटर लंबे तिरंगा का तिरंगा यात्रा निकाला गया तिरंगा यात्रा की शुरुआत गांधी मैदान से की गई जहां पर सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए कार्यक्रम की शुरुआत

सिमडेगा उपायुक्त आर रोनिटा,एसपी सौरभ कुमार, अपर समाहर्ता अमरेंद्र कुमार सिन्हा डीडीसी अरुण वाल्टर सांगा, एनडीसी राजेंद्र सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष रोष प्रतिमा सोरेंग, नगर अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू,जीप सदस्य सिमडेगा, बानो,केरसई,एवं कुरडेग उपस्थित रहे इस मौके पर सिमडेगा नगर परिषद के सभी कर्मचारी सिमडेगा पुलिस के जवान शहर के समाजसेवी सहित अलग-अलग विद्यालय के सैकड़ों की संख्या में उपस्थित बच्चों ने इस तिरंगा यात्रा में भाग लिया डीडीसी अरुण वाल्टर सांगा ने जानकारी देते हुए बताया तिरंगा यात्रा आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई।

1 किलोमीटर से लंबी उक्त तिरंगा यात्रा में सभी लोगों के अंदर एक नई जोश ऊर्जा और एक नई चेतना का संचार किया गया। तिरंगा यात्रा गांधी मैदान से निकलकर सिमडेगा झूलन सिंह चौक महावीर चौक नीचे बाजार होते हुए भट्टीटोली तक गई जिसके बाद वापस पुण:मेन रोड में होते हुए गांधी मैदान सिमडेगा में संपन्न हुई।वही तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने यह भी कहा कि तिरंगा हाथों में जैसे आता है देश की जज्बा और जुनून पैदा होता है।। इधर तिरंगा यात्रा को देखने के लिए शहर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने भारत माता की जय घोष के साथ पूरे तिरंगा यात्रा का स्वागत किया बताया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत इतिहास में पहली बार सिमडेगा में इतने बड़े तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है और पूरे सिमडेगा जिले में हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को लेकर जिला प्रशासन स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आम जनमानस पूरे जोर-शोर से लगे हुए हैं ताकि पूरे विश्व भर में भारत का नाम ऊंचे पटल पर लिखा जा सके.

Related posts

Leave a Comment