गुमला:श्रम विभाग गुमला में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे निवर्तमान श्रम अधीक्षक एतवारी महतो का विदाई ,एवम नए श्रम अधीक्षक पुनीत मिंज के द्वारा पदभार ग्रहण किया गया।जिसमे श्रम विभाग के सभी पदाधिकारी एवं असंगठित कामगार कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य प्रखंड गुमला के मुख्तार आलम ने विधिवत तरीके से निवर्तमान श्रम अधीक्षक को पुष्पगुच्छ देकर विदाई एवम नए श्रम अधीक्षक को भी पुष्पगुच्छ देकर स्वागत और अभिनंदन किया गया।मुख्तार आलम ने संबोधित करते हुए कहा कि श्रम अधीक्षक एतवारी महतो का पदस्थापन गढ़वा हो चुका है,श्री एतवारी महतो विगत तीन साल से बतौर श्रम अधीक्षक गुमला जिला में श्रमिकों के हित के लिए बहुत सारे काम किए, श्रमिकों के समस्याओं का समाधान किए,और मुझे जब भी मजदूरों के हित के लिए मदद की आवश्यकता पड़ी, मुझे एतवारी महतो जी ने हर संभव मदद दिया। इतवारी महतो जी का हम सभी लोग उनके अच्छे कार्य के लिए हृदय से आभार प्रकट करते हैं। और मुख्तार आलम ने कहा कि 2 दिन पूर्व में झारखंड सरकार के श्रम नियोजन माननीय मंत्री सत्यानंद भोक्ता से मिलकर गुमला जिला में श्रमिकों की हो रही समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही साथ माननीय मंत्री को गुमला आने के लिए आमंत्रित भी किया गया है, माननीय मंत्री का जल्द से जल्द गुमला जिला में आगमन होगा।वर्तमान श्रम अधीक्षक पुनीत मिंज से हम सभी को आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि गुमला जिला के श्रमिकों मजदूर, जरूरतमंद असहाय व्यक्ति के लिए समन्वय बनाकर कार्य करेंगे।मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित श्रम विभाग के सभी पदाधिकारीगण, असंगठित कामगार कांग्रेस जिला महासचिव महताब आलम, कामगार नगर अध्यक्ष मो.इनायत आदि लोग उपस्थित थे।
