बानो:-प्रखंड के हुरदा पंचायत में गणेश पूजा का उत्सव धूमधाम से मनाया गया।प्रथम दिन विधि पूर्वक सिद्धिविनायक गणपति महराज की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना हुई।तत्पश्चात भव्य रूप से बानो प्रखंड के नजदीकी पंचायत से आए हुए बच्चों का डांस प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जमताई पंचायत के मुखिया नमज़न जोजो, उप प्रमुख बानो प्रमोद सिंह एवं क्लब के सदस्यों द्वारा रिबन काट कर किया गया।डांस प्रतियोगिता में ग्रुप एवं एकल नृत्य मिलाकर कुल 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया। डांस प्रतियोगिता की शुभारंभ श्री गणेश वंदना से किया गया। डांस प्रतियोगिता 2022 के जज का कार्यभार पर नटराज कला विहार के प्रशिक्षक अभी नीलकंठ एवं विकी बड़ाईक ने निभाया।डांस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके शिक्षक एवं अभिभावकों भी उपस्थित रहे। हज़ारों की संख्या में दर्शकों की तादाद देखते ही देखते उमड़ पड़ी। काफी मनमोहक और भव्य रूप से डांस प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।

प्रतियोगिता में विजयी हुए प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।टॉप 10 में शामिल विद्यार्थियों को श्री बलभद्र सिंह, जसबीर सिंह एवं अन्य सदस्यों द्वारा सिल्वर मेडल पहना कर उत्साहवर्धन किया गया।मौके पर उत्सव यूथ क्लब के अध्यक्ष मनीष कुमार साहु ने डांस प्रतियोगिता 2022 के प्रोग्राम मैनेजर सह उपाध्यक्ष संतोष बड़ाईक, सचिव चूमेश्वर साहु, संयुक्त सचिव मोती महतो एवं कोषाध्यक्ष दयानन्द सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा की उत्सव यूथ क्लब के सदस्यों ने य़ह साबित कर दिया है की सचमुच एकता में बल होता है। सबके अथक परिश्रम से कार्यक्रम सफल हुआ। संतोष बड़ाईक सहयोग बहुत ही अहम रहा, जिसके कारण कार्यक्रम भव्य और विशाल तरीके से संपन्न हुआ।क्लब के सभी सदस्यों ने जी जान लगाकर हमारे क्षेत्र के पिछड़ापन को दूर करने में कोई कसर नहीं छोड़ा है।क्लब का उद्देश ही है पिछड़े तबके को आगे बढ़ाना। और क्लब इस ओर आगे बढ़ रहा है।डांस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालयों के नाम : +2 हाई स्कूल हुरदा, शिशु मंदिर मारानी, मध्य एवं उच्च विद्यालय रायकेरा, विद्या विहार रायकेरा, माडल समिति +2 उच्च विद्यालय पाटातिरील, मध्य विद्यालय जमताई।पूजा स्थल पर भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें ओडिशा के कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक भजन प्रस्तुत किया।

आराधना सम्पन्न होने के बाद शुक्रवार को पंडित श्री शैलेश जी के द्वारा हवन पूजन कराया गया एवं संध्या 6 बजे गणेश जी की शोभा यात्रा निकाली गयी, शोभा यात्रा में समस्त ग्राम वासी शामिल हुए एवं भक्ति भाव से झूम नाच कर रात्री 8 बजे श्री गणेशजी का विसर्जन किया गया। उपरोक्त सभी कार्यक्रम में सभी सदस्यों एवं संरक्षकों का भरपूर सहयोग रहा। उपाध्यक्ष श्री संतोष बड़ाईक ने कार्यक्रम के समाप्ति पर कहा हमने एकता का परिचय देते हुए निस्वार्थ मन से समाज के कल्यान के लिए कार्य किया है, और इसका परिणाम भविष्य में अवश्य बेहतर होगा।इस तरह से उत्सव यूथ क्लब का तीन दिवसीय श्री गणेश उत्सव का समापन हुआ।