सिमडेगा से अंधविश्वास नशा मानव तस्करी को लेकर आज से चलाएगी जागरूकता अभियान

सिमडेगा: अपने बेहतर कार्यों के लिए पहचानी जाने वाली सिमडेगा मानव तस्करी नशा साइबर अपराधी अंधविश्वास डायन हत्या आदि चीजों को लेकर आज से जागरूकता अभियान की शुरुआत करेगी सिमडेगा एसपी सौरभ कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सिमडेगा पुलिस अब अपराध में अंकुश लगाने के साथ साथ समाज में सुधार लाने का भी कार्य करेगी। इसके लिए लगातार 3 सप्ताह तक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ताकि सिमडेगा जिले के आम जनमानस को जागरूक किया जा सके।जिसमें मानव तस्करी, अनुसूचित जनजाति मामले, महिला उत्पीड़न, साइबर क्राइम, नशा आदि के खिलाफ जागरूकता चलाई जाएगी। इस कड़ी में आज पांच सितंबर को शहर के अलबर्ट एक्का स्टेडियम से प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को मानव तस्करी के विरूद्ध जागरूक किया जाएगा। साथ हीं इस दिन लोगों को शपत दिलाते हुए जागरूकता रथ भी रवाना किया जाएगा। उन्होने बताया कि इसके बाद विभिन्न स्कुलों में निबंध और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई जाएगी। इनमें से जो चयनित बच्चे होंगे उनका 14 सितंबर को नगर भवन में क्विज प्रतियोगिता कराई जाएगी। इनमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।दुसरे चरण में महिला उत्पीड़न, साइबर क्राइम और नशे के विरूद्ध अभियान चलाए जाएगें। उन्होने बताए कि सिमडेगा में अपराध का ट्रेंड जो है उसमें नशा, मानव तस्करी और महिला उत्पीड़न का तानाबाना आपस में जुडा है। इसे जागरूकता चला कर हीं दुर किया जा सकता है। जागरूक अभियान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाए जाएगें। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों को विशिष्ट लोगों, जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। जिससे जागरूकता का प्रकाश अंतीम व्यक्ति तक पंहुच सके। लोग पुलिस के साथ जुड़े जिससे सिमडेगा को अपराध मुक्त बनाया जा सके।

Related posts

Leave a Comment