सिमडेगा: शहरी क्षेत्र स्थित जिला परिसद डाकबंगला में झारखंड टेंट एंड डेकोरेटर एसोसिएशन की बैठक प्रदेश से आये प्रदेश स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में हुई बैठक में प्रदेश से आए सुबोध कुमार अध्यक्ष, संजय कुमार राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह सलूजा महासचिव रांची ,राजेश गुप्ता चैयरमेन अधिवेशन की अध्यक्षता में हुई।बैठक में प्रदेश से आए पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 एवं 9 अक्टूबर को होने वाली रांची में होने वाले टेंट अधिवेशन के विषय में जानकारी दी।बैठक में जिले के टेंट,केटरर,डेकोरेटर एवं साउंड एंड लाइट व्यसाय से जुड़े लोग काफी संख्या में उपस्थित हुए।बैठक में प्रदेश एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा अधिवेशन के बाद जल्द ही जिला स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। समिति के गठन के पश्चात टेंट एसोसिएशन को हो रही समस्याओं को समाधान के लिए सामूहिक रूप से प्रयास होगा।बैठक में मुख्य रूप से सतेन्द्र रोहिल्ला,मंटू केशरी,महेश शर्मा, विकास वर्मा,कमलेश प्रसाद,राजेश प्रसाद,बबलू वर्मा,सरजू प्रसाद एवं रोहित जोगी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
