सिमडेगा-भारतीय जनता पार्टी सिमडेगा जिला ओबीसी मोर्चा की बैठक जिला कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष महेश साहू ने स्वागत भाषण करते हुए कहा की जिले के सभी मंडलों में आने वाले दिनों में ओबीसी मोर्चा को मजबूत किया जाएगा और संगठन को धारदार बनाया जाएगा।बैठक में मुख्य अतिथि के तौर प्रदेश से आये मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रकाश साहू ने कहा कि ओबीसी मोर्चा सरकार से मांग करती है कि अपने घोषणा के अनुरूप जल्द ओबीसी को 27%आरक्षण दे,नही तो पूरे प्रदेश में मुद्दे पर आंदोलन किया जाएगा।
पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की झारखंड में ओबीसी की बहुत बड़ी आबादी है उन्हें अपने आबादी के अनुरूप आरक्षण अवश्य मिलना चाहिए सरकार ओबीसी समुदाय की मांग को जल्द पूरा करें और 27 परसेंट आरक्षण लागू करे।प्रदेश से आये ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश बर्मन ने कहा कि मोर्चा को शक्ति एवं बूथ स्तर तक मजबूत करें जिससे 2024 के चुनाव में संगठन को इसका लाभ मिले।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा की ओबीसी मोर्चा भाजपा संगठन का एक महत्वपूर्ण अंग है सभी कार्यकर्ता अपने अपने मंडल में मोर्चा को मजबूत करें।मंच संचालन दिपक पूरी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सुभाष साहू ने किया इससे पूर्व अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम गान कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर जिला परिषद सदस्य कृष्णा बड़ाईक अनूप प्रसाद भोला साहू सुजान मुंडा रामकिशुन जी जनेश्वर बिरहोर सीताराम प्रसाद द्वारिका जायसवाल किशोर माहतो भरोसा माहतो राजकुमार नाग विभूति भूषण सिंह प्यारा साहू दीपिका कुमारी कमला देवी पिंकी प्रसाद पुष्पा देवी नारायण सिंह नरेंद्र साहू बुद्धदेव कुमार साहू सुदीप नाग भोला प्रसाद उपस्थित थे