फिसल कर गिरने से लगी माथे में चोट से हुई व्यक्ति की मौत

कोलेबिरा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकबा के टकबा गांव में दिनेश नामक व्यक्ति की हुई मौत।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलेबिरा के भांवर पहाड़ निवासी दिनेश सिंह उम्र 45 वर्ष पिता स्वार्गीय मदन मोहन सिंह कुछ दिनों से अपने ससुराल रह रहे थे एवं बीच बीच में अपने घर आना जाना करते थे। दिनेश सिंह कल संध्या लगभग 8:30 बजे अपने घर कोलेबिरा आए हुए थे। जिसके बाद वे अपने ससुराल बोकबा टकबा वापस चले गए। उनके सुसराल वाले रात्रि का भोजन कर रहे थे उसी दरमियान किसी व्यक्ति के गिरने की आवाज आई। जब उनके ससुराल वाले दरवाजा खोल कर देखे तो पता चला की वो दिनेश सिंह हैं। जिसे देखते ही उनके ससुराल वालों ने आनन फानन में प्राथमिक उपचार किया एवं 108 एंबुलेंस की मदद से उसे रात्रि के करीब 2 बजे के लगभग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिकसे पश्चात उनके ससुराल वालों ने दिनेश के घर वालों को सूचना दिया। इस घटना को ले कर दिनेश के घर वालो का कहना है कि यह घटना मर्डर हो सकता है। जिसे लेकर दिनेश के घर वालों ने इस मामले को कोलेबिरा थाना में प्राथमिक दर्ज किया। वहीं कोलेबिरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एवं यूडी के दर्ज कर आगे की छान बीन में जुटी हुई है।

Related posts

Leave a Comment