सिमडेगा:जिले में यूथ कांग्रेस का यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन यूथ जिलाध्यक्ष आकाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मौके पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, प्रदेश सह प्रभारी दीनबंधु शर्मा, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा की धर्मपत्नी सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा, पूर्व राष्ट्रीय सचिव वेद प्रकाश मिश्रा आदि उपस्थित थे। मौके पर शहर में पदयात्रा भी निकाली गई। इसके बाद होटल अपर्णा पैलेस में सभा का आयोजन किया गया। अभिजीत राज एवं दीनबंधु शर्मा ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं को यूथ कांग्रेस में जुड़ने का आह्वान किया। वहीं जोसिमा खाखा ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल को शिखर पर पहुंचाने में युवाओं का अहम योगदान होता है। हमें प्रसन्नता है कि जिले में युवा मोर्चा की टीम काफी मजबूत है और अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रही है। जीवन के हर क्षेत्र में पीढ़ियों का परिवर्तन हमेशा मुश्किल होता है। इसके लिए साहसिक पहल की जरूरत होती है। भारत आज विश्व में सबसे अधिक युवा आबादी वाला देश है।

इतनी युवा आबादी किसी देश के पास नहीं हैं। लेकिन भाजपा सरकार के राज में हर क्षेत्र में युवाओं की अनदेखी की जा रही है। दलील दी जाती है कि उनके पास अनुभव की कमी है। लेकिन कांग्रेस ने हमेशा युवाओं को मौका दिया है। कॉंग्रेस भली भांति जानती है कि किसी युवा नेता को किसी पद की जिम्मेदारी देने से न केवल पीढ़ियों का अंतर हो जाता है, बल्कि सोचने के तौर तरीके में भी बदलाव आ जाता है। युवाओं में कुछ कर दिखाने का जज्बा होता है। जोसिमा ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को यूथ कांग्रेस से जोड़ें। क्योंकि आप जैसे नौजवान ही हैं जो किसी भी देश की राजनीतिक में और देश के विकास में अहम योगदान दे सकते हैं। भाजपा सरकार के राज में देश मे फैली नशाखोरी और बेरोजगारी से तंग हुआ नौजवान 2024 में भाजपा का सफाया करके देश मे कांग्रेस की सरकार बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें। पार्टी में युवाओं की संख्या अधिक हो इसके लिए अभी से ही जुट जाएं। ताकि पार्टी एवं संगठन को मजबूती मिले। मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मेहुल प्रसाद, प्रदेश सचिव लक्ष्मी, चंदन कुमार सिंह, सोनल लकड़ा, प्रशांत बड़ाइक, अंचल केरकेट्टा,संदीप नायक सहित भारी संख्या में युवा उपस्थित थे।
