सिमडेगा:झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ सिमडेगा अपनी विभिन्न प्रकार की मांगों को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं उन्होंने हड़ताल जाने से पूर्व सिमडेगा अपर समाहर्ता अमरेंद्र कुमार सिन्हा के कार्यालय पर पहुंच कर ज्ञापन सौंपते हुए इसकी सूचना दी इधर जानकारी देते हुए जिला कोषाध्यक्ष सब मीडिया प्रभारी मिथिलेश गुप्ता ने बताया कि झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ रांची के निर्देश पर अपनी विभिन्न प्रकार की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत की है उन्होंने कहा कि हमारी 11 सूत्री मांग है जिनमें राजस्व निरीक्षकों का ग्रेड पे 2400 एवं 3 वर्ष वर्षों के उपरांत 2800 किया जाए। वरीयता के आधार पर 50%नियुक्ति एवं 50% पदों पर सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर प्रोन्नति हेतु ली आने वाली प्रतियोगिता परीक्षा 10 वर्षों के स्थान पर 5 वर्ष किया जाए। राजस्व प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए.

,हल्का इकाई का पुनर्गठन किया जाए
।यात्रा भत्ता एवं इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराया जाए ,अंचल निरीक्षक के पदों को अभिलंब प्रोन्नति के माध्यम से भरा जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अगर हमारी मांगों को सुना नहीं गया तो इसी प्रकार लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।