जंगली भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल

कोलेबिरा:-जंगली भालू के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह दो महिला प्रखंड कार्यालय कोलेबिरा के पीछे जंगल में सखूवा पत्ता तोड़ने गई हुई थी। उसी स्थान के कुछ दूरी पर पूर्व जिला परिषद सदस्य दीपशिखा कुमारी के पिता गिल्लू राम अपने घर के कुछ बकरी को लेकर जंगल चराने गए हुए थे। तभी अचानक कोलेबिरा बाजार टोली निवासी दयामुनि देवी 55 वर्षीय के ऊपर जंगली भालू ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गयी और दूसरी महिला घायल महिला की स्थिति को देखकर वहीं पर मूर्छित हो गिर गई। इस घटना को देखकर प्रत्यक्षदर्शी गिल्लू राम ने कोलेबिरा पंचायत के मुखिया अंजना लकड़ा को फोन के द्वारा सूचना दिया। सूचना पाते ही कोलेबिरा पंचायत के मुखिया ने एक तीन पहिया टेंपो को लेकर घटनास्थल पर पहुंची साथ में उनके पति अनुपम बेग और दुर्गेश नायक उपस्थित थे। सभी ने मिलकर घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा लाया।

जहां उनका प्राथमिक इलाज किया जा रहा था इलाज के क्रम में यह पाया कि उनके सर पर काफी गंभीर चोट है चिकित्सक के द्वारा सिर पर लगे चोट को सिलाई करने के बाद आगे इलाज के क्रम में पाया गया कि उस महिला के कमर के नीचे भी भालू ने हमला कर गहरी जख्म कर दिया है। प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल महिला को सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर किया गया। इसी क्रम वन विभाग के फोरेस्टर और रेंजर को घटना की सुचना कोलेबिरा मुखिया के द्वारा दिया गया। जिसके बाद फॉरेस्टर और रेंजर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा बुलाया गया। जहां वन विभाग की ओर से पीड़ित महिला के सदस्य को ₹5000 की तत्कालिक सहयोग राशि उपलब्ध कराई गई। साथ में आगे और भी नियमानुसार घायल महिला को सहयोग करने का आश्वासन वन विभाग के रेंजर के द्वारा दिया गया।

Related posts

Leave a Comment