शारदीय नवरात्र के मौके पर जलडेगा में आयोजित हुई कलश यात्रा

जलडेगा:- प्रखण्ड मुख्यालय दुर्गा पूजा संचालन समिति के तत्वावधान में शारदीय नवरात्र कलश स्थापना को लेकर, स्थानीय महिलाओं द्वारा भब्य कलश शोभायात्रा निकाला गया। पंडित अरूण कुमार मिश्रा की अगुवाई में दुर्गा मंदिर प्रांगण से कलश शोभायात्रा की शुरुआत की गई। तेलंगा नाला में विधिवत पुजन कर महिलाएं माथे कलश लेकर मां का जयकारा, जय माता दी की जयकारे और मां के भजनों से भक्तिमय वातावरण में नगर भवन कर पुनः मंदिर में स्थापित किया गया। आज मां भगवती के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की आराधना की गई। पुजन में मजमान की भुमिका दिनेश साहू एवं जंयती देवी एवं अरूण कुमार मिश्रा एवं चन्दन कुमार मिश्रा ने निभाई। मौके राजु साहू, सुभाष साहू, संतोष सिंह, राम अवतार अग्रवाल, बसंत साहू, ढोलो सिंह, बड़ी संख्या में ग्राम तेलीटोली, केलूगा, हुटुटुवा, टंगिया, जामटोली, भितबुना आयहुली, पतिअम्बा की महिलाएं एवं आयोजन समिति सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment