जलडेगा: प्रखण्ड मुख्यालय मां शैलपुत्री दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र पुजन हर्षोल्लास के साथ धुमधाम से मनाया जा रहा है। मां भगवती दुर्गा मां के चरणों में प्रति दिन महा आरती एवं ग्रामिणो के सहयोग के महा प्रसाद का भोग लगाया जा रहा है, पन्नालाल साहू, राजू साहू, आशिष साहू, विपूल साहू, सुरज अग्रवाल, बिन्देश्वर साहू, पिया कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्वरूपा मां दुर्गे की पुजन में महाप्रसाद का भोग चढ़ाया गया। मंदिर में श्रद्धालु भक्तओं की आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। ग्राम हितार्थ सार्वजनिक रूप से मां दुर्गा शैलपुत्री मंदिर में कलश की स्थापना कर मां दुर्गे की नव रूपों की विधिवत पुजन अराधना की जा रही है। आज बुधवार को मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पुजा की गई। पुजन विधी पंडित अरूण कुमार मिश्रा एवं यजमान दिनेश साहू व जंयती देवी के द्वारा निभाया गया
