सिमडेगा: जिला सहायक अध्यापक संघ का पुनर्गठन अल्वर्ट एक्का स्टेडियम में किया गया।जिसमें सिमडेगा जिला के सभी प्रखंड के साथियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया ।विगत सात वर्षों से सहायक अध्यापक संघ के कार्यभार संभाल रहे एहतेशामुल हक,फिरनाथ बड़ाईक व चन्द्रशेखर सिंह ने पुनः अपने पद पर काबिज होने में सफल रहे और अंततः विरोधियों को पछाड़ते हुए एहतेशामुल हक जिलाध्यक्ष, फिरनाथ बड़ाईक महासचिव व चन्द्रशेखर सिंह कोषाध्यक्ष के पद पर काबिज होने में सफल रहे।उपाध्यक्ष का कार्यभार कुरडेग प्रखंके अनुग्रह प्रीतम किंडो और उपसचिव का कार्यभार राजनवीन खेस को दिया गया है। कमेटी को वृहत रुप देते हुए सभी प्रखण्ड से साथियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है जो निम्न प्रकार है सलीमा लुगुन जलडेगा,अनिमा बाड़ा सिमडेगा,तारिया मिंज कुरडेग,आशावंती कन्डुलन बानो
,आसरीता तोपनो कोलेबिरा

,संगीता देवी पाकरटांड़,कमला लुगुन टी.टांगर,पुपेन एक्का केरसई,लीली प्रभावती बांसजोर,सुचिता सोरेंग बोलबा इसके अलावे प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों के आकलन परीक्षा,सर्टिफिकेट जांच सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई।