भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सदर प्रखंड कांग्रेस द्वारा हुई बैठक, नये पदाधिकारियों का किया गया स्वागत

सिमडेगा:-सिमडेगा प्रखंड कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नवीन बीरेंद्र तिर्की के अपने आवास पर सोमवार को बैठक हुई। बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप केशरी, पीसीसी डेलीगेट प्रदीप केशरी, जीप सदस्य शांतिबाला केरकेट्टा, पीसीसी डेलिगेट नोमिताबा, जिला महासचिव खुशीराम कुमार, शिला देवी, अगाथा तिर्की ने नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष को माला पहना कर स्वागत किया गया।साथ ही साथ सभी पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए माला पहनाकर स्वागत किया गया जिसमे गरजा-शंकर प्रधान, कोचेडेगा-मारियानुस कुजूर, सेवई-सालमोन मिंज, टैंसेरा-प्रदीप कुजूर, कुलुकेरा-विजय केरकेट्टा,तामड़ा-संदीप तिग्गा, आरानी-सुशील बरला, बंगरु-अनंत हेरेंज, जोकबहार-बिलचुस बाड़ा।इस विशेष मौके पर मनीषा खलखो ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किये।इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता तक जोड़ने की प्रक्रिया में निर्धारित जिम्मेवारी दी गई जो सभी प्रखंड मुख्यालय होते हुए पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक जाएगी। भारत जोड़ो यात्रा 15 नवंबर से सेवई पंचायत से सुरुआत किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment