सिमडेगा में ख्रीस्त राजा पर्व पर निकली शोभा यात्रा

सिमडेगा :रविवार को जिले के विभिन्न पल्ली, गिरजाघर में शोभायात्रा के साथ ख्रीस्‍त राजा का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। मौके पर बेनेदिक्शन और पवित्र समारोही ख्रीस्तयाग का आयोजन किया गया। संत अन्‍ना महागिरजाघर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संत अन्ना महागिरजाघर से शोभायात्रा के साथ किया गया। शोभायात्रा में परी वेश में सज्जित छोटी बालिकाओं के नेतृत्‍व में वीजी सह पल्ली पुरोहित फा इग्नासियुस टेटे सहित काफी संख्‍या में ख्रीस्‍तीय मतावलंबी उपस्थित थे। शोभायात्रा में शामिल लोग ख्रीस्त राजा की जय, ख्रीस्त हमारे राजा हैं, हे ख्रीस्त तेरा…

Read More

बोलबा प्रखण्ड के समसेरा में धूमधाम से मनाया ख्रीस्त राजा पर्व

बोलबा :- बोलबा प्रखण्ड के समसेरा पल्ली में धूमधाम से ख्रीस्त राजा पर्व मनाया गया इस मौके पर स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों द्वारा ख्रीस्तीय जुलूस निकाला गया जिसमें विनती प्रार्थना एवं भजन करते हुए पुरिहितों को सक्रमेन्ट कर चर्च परिसर तक लाया गया इस मौके पर फादर राफेल केरकेट्टा की अगुवाई में मिस्सा पूजा किया गया। इस मौके पर पल्ली के पुरोहित फ़ा अगस्तीन डुंग डुंग, फ़ा शांतिएल समद शामिल रहे । इस मौके पर कई आकर्षक झांकी निकाला गया जिसमें यीसु द्वारा पानी को दाखरस बनाया गया , आदम…

Read More

बाबा टांगीनाथ धाम में सोमवार को होगा 12 घंटे का अखंड हरि कीर्तन

डुमरी (गुमला):– डुमरी थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा टांगीनाथ धाम में स्थित केला जोबला में 21 नवंबर दिन सोमवार को 12घंटे का सोमवार को अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बाबा टांगीनाथ धाम निगरानी कमिटी के अध्यक्ष दिनेश केसरी ने बतलाया की बाबा टांगीनाथ धाम के मुख्य जल स्रोत के पास ऊपर केला जोबला नामक स्थान पर प्राचीन शिवलिंग एवं अत्याधिक प्राचीन गणेश भगवान की प्रतिमा मिली है जिसे संरक्षित करते हुए वहां पर मंदिर नुमा कुटिया भी निगरानी कमेटी…

Read More

भाजपा सिमडेगा ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर किया माल्यार्पण

सिमडेगा:- भारतीय जनता पार्टी सिमडेगा इकाई के द्वारा नगर अध्यक्ष सत्यनारायण के नेतृत्व में सिमडेगा प्रखंड कार्यालय के समीप बने महारानी लक्ष्मीबाई के प्रतिमा पर उनके जयंती के मौके पर माल्यार्पण किया । बारी-बारी से सभी लोगों ने माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की। मौके पर नगर अध्यक्ष ने कहा कि महारानी लक्ष्मी बाई भारत आजाद कराने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है हमें उनकी जीवनी से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है कि एक महिला होकर अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे और अंग्रेजी हुकूमत उनके आगे घुटने…

Read More

अपने बेटे को राज्य स्थापना दिवस समारोह में जेपीएससी का नियुक्ति पत्र मिला तो खुशी से गदगद हुए पिता आलार केरकेट्टा

सिमडेगा:सिमडेगा के लाल अनुज केरकेट्टा ने जेपीएससी सहायक अभियंता परीक्षा में सफलता प्राप्त कर नाम रौशन किया है। मंगलवार को राज्य स्थापना दिवस समारोह में एई अनुज केरकेट्टा को नियुक्ति पत्र दिया गया। मौके अपने बेटे को राज्य स्थापना दिवस समारोह में जेपीएससी का नियुक्ति पत्र मिलता देख अनुज के पिता आलार केरकेट्टा खुशी से गदगद हो गए। वहीं माँ बसंती केरकेट्टा के आँखों से भी खुशी के आंसू निकल आए। पिता आलार केरकेट्टा और मां बसंती केरकेट्टा ने हर्ष ब्यक्त करते हुए कहा कि उसे अपने बेटे अनुज पर…

Read More

कोलेबिरा झारखंड स्थापना एवं विरसा जयंती पर भगवान बिरसा मुंडा को किया गया याद

कोलेबिरा :झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा के जयंती पर कोलेबिरा में लोगों ने याद किया भगवान बिरसा मुंडा को. इस मौके पर कोलेबिरा मार्केट कंपलेक्स परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति पर पदाधिकारियों पंचायत प्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की गई. इस मौके पर उपस्थित प्रखंड प्रमुख दुतामी हेमरोम ने बतलाया की भगवान बिरसा मुंडा हमारे देश के बीच स्वतंत्र सेनानी थे उन्होंने मात्र 25 वर्ष की आयु में हमारे देश की आजादी के लिए अपने प्राण की आहुति दे…

Read More

सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर सलडेगा में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

सिमडेगा:सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर सलडेगा में मंगलवार को जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। भगवान बिरसा मुण्डा के जयंती के शुभावसर पर विद्यालय में धूमधाम से जनजाति गौरव दिवस मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और विद्यालय क अध्यक्ष लहरू सिंह विशिष्ट अतिथि चंदेश्वर मुण्डा विद्यालय के कोषाध्यक्ष रामकृष्ण महतो और प्रधानाचार्य राजेंद्र साहू म ने संयुक्त रूप से बिरसा मुंडा के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्पार्चन कर किया ।विषय प्रवेश कराते हुए आगत अतिथियों का परिचय मनोज प्रसाद ने किया ।इस अवसर पर छात्रों ने…

Read More

मॉडल डिग्री कॉलेज बानो में धूमधाम से मनाया गया झारखंड स्थापना दिवस

बानो :मॉडल डिग्री कॉलेज बानो सिमडेगा में झारखंड स्थापना दिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। मॉडल डिग्री कॉलेज के छात्र छात्राओं ने बड़ी उत्साह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा, सिदो कान्हु को याद करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। पॉलिटिकल साइंस के असिस्टेंट प्रोफेसर उत्तम रॉबर्ट गुड़िया ने जनजातीय गौरव दिवस को न सिर्फ किसी वर्ग विशेष के लिए पर पूरे झारखंड राज्य के लिए गौरवपूर्ण बताया। साथ ही झारखंड के सभी नागरिकों को झारखंड के विकास…

Read More

बिरसा मुंडा के सपने पूरे हों, यह संकल्प बार बार दोहराने की जरूरत: विधायक भूषण बाड़ा

नगर भवन में राज्य स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह का आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिलेवासियों ने किया नमन सिमडेगानगर भवन में झारखंड स्थापना दिवस सह भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उदघाटन सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, डीसी आर रॉनिटा, एसपी सौरभ कुमार, जिप सदस्य जोसिमा खाखा,नप अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम से पहले सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर बारी बारी…

Read More

बोलबा प्रखण्ड कार्यालय में मनाया गया बिरसा जयन्ती सह झारखण्ड स्थापना दिवस

बोलबा:बोलबा प्रखण्ड कार्यालय में भगवान विरसा मुण्डा जयन्ती सह झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस मनाया गया इस मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी उषा मिंज की अगुवाई में भगवान विरसा मुण्डा के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वजन के बाद सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण किया । इस मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी उषा मिंज ने भगवान विरसा मुण्डा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर विस्तृत जानकारी दिया ।इस मौके पर अंचल अधिकारी बलिराम माँझी ने भी लोगो को संबोधित करते हुए स्थापना दिवस…

Read More