हटाये गए कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल,भूषण बाड़ा बने उप मुख्य सचेतक

सिमडेगा:- कांग्रेस ने कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाडी को विधानसभा में उप मुख्य सचेतक पद से हटा दिया ।उनकी जगह सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा को उप मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी सौंपी है कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने विधानसभा को पत्र लिख विधायक कोंगाड़ी को उप मुख्य सचेतक के पद से हटाने एवं भूषण बाड़ा को उप मुख्य सचेतक बनाने का पत्र भेजा था ।गौरतलब हो कि कैश कांड में इरफान अंसारी, राजेश कच्छप के साथ कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल का भी नाम शामिल है। इधर कांग्रेस विधायक…

Read More

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के सिमडेगा जिलाध्यक्ष बने संजय कुमार माहतो

सिमडेगा- विधि प्रकोष्ठ भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर जी ने सिमडेगा ठाकुरटोली निवासी सिमडेगा सिविल कोर्ट के अधिवक्ता संजय कुमार महतो को विधि प्रकोष्ठ सिमडेगा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है, एवं आशा जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन के धार तेज होगी। संजय कुमार महतो को विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक पूर्व मंत्री व एचपीसीएल के स्वतंत्र निदेशक विमला प्रधान संगठन प्रभारी शैलेंद्र सिंह जिला के सांसद प्रतिनिधि सुशील…

Read More

जोसिमा खाखा के नेतृत्व में कांग्रेसियों का एक दल दिल्ली रवाना

सिमडेगा:4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ महारैली में भाग लेने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा सह पाकरटांड़ जिप सदस्य जोसिमा खाखा के नेतृत्व में रवाना हुए। सभी कांग्रेसी एक बस में दिल्ली के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व कांग्रेसियों से नारेबाजी भी की। जानकारी देते हुए सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने बताया कि 4 सितंबर 2022 को दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली…

Read More

झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा प्रखंड कमेटी का हुआ पुनर्गठन सुजीत मिंज बने प्रखंड अध्यक्ष

सिमडेगा:- झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा संयोजक मंडल की ओर से सिमडेगा प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन हेतु पर्यटन स्थल केलाघाघ डैम किनारे बैठक का आयोजन किया। बैठक में मुख्य रूप से संयोजक मंडली सदस्य शफ़ीक़ खान,अनिल तिर्की ,ऑस्कर डाँग दीप्तिमान तिर्की,अनिल कंडुलना केंद्रीय समिति सदस्य फिरोज खान मोहम्मद शाहिद मुख्य रूप से उपस्थित रहें। जहां पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के संगठन को मजबूती के साथ पुनर्गठन किया गया जिसमें प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सुजीत मिंज,उपाध्यक्ष मुर्शिद आलम,सचिव सुकेश तिग्गा, कोषाध्यक्ष रॉबिन सोरेंग कों बनाया गया। मौके पर सहायक मंडली के…

Read More

झामुमो कुरडेग द्वारा खिंडा पंचायत कमेटी का किया गया गठन

कुरडेग :झामुमो कुरडेग प्रखण्ड अध्यक्ष जीशान फिरदौश खान के अध्यक्षता में प्रखण्ड के खिंडा पंचायत में बैठक कर पंचायत कमिटी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से खिण्डा पंचायत अध्यक्ष मुकेश तिर्की , उपाध्यक्ष अरबिन्द भेंगरा , सचिव पौलूस टोप्पो , उप सचिव जोलजस मिंज , कोषाध्यक्ष माईकल तिग्गा , का चुनाव किया गया ।वहीं कुरडेग प्रखंड कमीटी के द्वारा पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यो को शुभ कामना देते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत करते हुए राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की बात कही…

Read More

शिशु प्रवेश से प्रथम तक के बच्चों को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गठन हुआ बाल सांसद

सिमडेगा:सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में वाटिका भारती का गठन किया गया ।प्रधानाचार्य राजेंद्र साहू के द्वारा कक्षा शिशु प्रवेश से प्रथम तक के बच्चों के लिए छात्र संसद वाटिका भारती का गठन किया गया l सभी छात्र छात्राओं को शनिवार को शपथ दिलाया गया ।नवगठित वाटिका भारती में अध्यक्ष विष्णु मेहर, उपाध्यक्ष तन्मय कश्यप, मंत्री पूजा कुमारी, सह मंत्री विष्णु साहू, सेनापति लालमोहन सेनापति, सह सेनापति मधुसूदन बिंझिया, कोषाध्यक्ष राम गौंड़, वंदना प्रमुख भागीरथ सिंह, अरुण मांझी और आकाश प्रसाद, संगीत प्रमुख प्रिया कुमारी और श्वेता कुमारी सह संगीत…

Read More

आदिवासी हॉस्टल में बिना अनुमति पुरुषों के घुसने पर इंटक नेता ने उपायुक्त से की मुलाकात

सिमड़ेगा पार्वती शर्मा इंटर कॉलेज के कैंपस में 3 लड़कियों का आदिवासी छात्रावास है,  जिसमे पुरूषों का बिना अनुमति प्रवेश निषेध है ।लेकिन आज हॉकी खेल जो कि सिमड़ेगा की पहचान है। उसे माध्यम बनाकर यहाँ लोग घुस रहे, मनमानी कर रहे और हॉस्टल के नियम के साथ लड़कियों की प्राइवेसी को भांग किया जा रहा। जिसके लिए कांग्रेस प्रदेश सदस्य सह इंटक प्रदेश सचिव दिलीप तिर्की ने पार्वती शर्मा इंटर कॉलेज के कैंपस में 3 लड़कियों का आदिवासी छात्रावास के बचियों के साथ मिलकर इन सब मनमानी को रोकने…

Read More

झारखंड मुक्ति मोर्चा केरसई प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन प्रेम प्रकाश बने प्रखंड अध्यक्ष

सिमडेगा:झारखंड मुक्ति मोर्चा संयोजक मंडली सिमडेगा के सदस्यों के द्वारा केरसई बाजार में बुधवार को आवश्यक बैठक करते हुए प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया जहां पर सर्व समिति से केरसई प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में प्रेम प्रकाश कीड़ो,सचिव जॉन पोल ,उपाध्यक्ष बिमल डुंगडुंग, रणधीर खाखा कोषाध्यक्ष निमरोध कुल्लु को बनाया गया। सहायक मंडली सदस्य सफीक खान ने प्रखंड कमेटी गठन करते हुए प्रखंड अध्यक्ष को शुभकामना दी साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द पंचायत कमेटी का गठन करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा को विस्तार करे।…

Read More

झारखंड पार्टी की हुई बैठक युवा अध्यक्ष बने संदेश एक्का

सिमडेगा:झारखंड पार्टी की बैठक सोमवार को पंडरीपानी में हुई। जिलाध्यक्ष मतियस बागे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा की गई। बैठक में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए थे। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री एनोस एक्का के बेटे संदेश एक्का को पार्टी का युवा जिला अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि जल जंगल जमीन की बात कर ग्रामीणों को बरगला कर वोट हासिल करने वाला नेता किस तरह से जल जंगल और जमीन को बेचने का कार्य किया है…

Read More

पाकरटांड़ में प्रखण्ड अध्यक्ष अजित लकड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रखंड कमेटी के बैनर तले महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन

सिमडेगा/पाकरटांड:केन्‍द्र सरकार झूठों की सरकार है। मोदी सरकार पूर्ण रूप से आम जनता को ठगने का काम कर रही है। यह बातें विधायक भूषण बाड़ा ने प्रखंड के बाजार टांड़ में कांग्रेस प्रखंड कमेटी के बैनर तले आयोजित महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम प्रखंड अध्‍यक्ष अजीत लकड़ा की अगुवाई में संपन्‍न हुआ। साथ ही कहा कि जिस सरकार का गठन ही महंगाई हटाने के लिए हुआ था। आज उस सरकार ने जनता को ही बेवकूफ बनाया है। 2014 में जब यह सरकार सत्ता में आई थी तब से…

Read More