चिरलोटोली शंख नदी के पास बेसुध मिला अज्ञात महिला की हुई मौत

ठेठईटांगर:ठेठईटांगर प्रखंड के रेंगारिह थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरलोटोली शंख नदी के पास बेसुध अवस्था में पुलिस को मिली महिला को सदर अस्पताल सिमडेगा में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना का संबंध में मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों द्वारा नदी के बालू में बेसुध अवस्था में एक महिला होने की सूचना रेंगारिह पुलिस को दी थी ,जिसके बाद पुलिस ने महिला को इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल पहुंचाया ।जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान नहीं हो पाई है ,वहीं कयास लगाया…

Read More

ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत जांच में जुटी पुलिस

बानो -हटिया -राउरकेला रेलखंड के कनारोवाँ स्टेशन के नार्थ केबिन के पास  हटिया जयनगर एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी बानो थाना व आरपीएफ रेलवे पुलिस बानो को जानकारी दे दी गई है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक पेंट्रीकार स्टाफ है। घटना के संबंध में बताया गया कि हटिया जयनगर एक्सप्रेस से अचानक युवक गिरा और उसके माथे सहित का हिस्सों में चोट लगी जिसकी वजह से मौके पर ही मौत हो गई मामले की जानकारी रेलवे पुलिस को हुई जिसके बाद शव को अपने…

Read More

बिजली करंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत

सिमडेगा: शहरी क्षेत्र के साहू मोहल्ला में एक महिला बिजली करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई महिला की पहचान सब्बा परवीन के रूप में हुई। बताया गया कि वह अपने कुआं में कपड़ा धोने के लिए जा रही थी। इसी दौरान वाशिंग मशीन के लिए बिजली पलक को लग रही थी ।इसी दौरान करंट की चपेट में आ गई और आसपास मदद नहीं मिलने की वजह से मौके पर ही बेहोश हो गई थी। परिवार वाले उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा लाया लेकिन डॉक्टर…

Read More

फ़ासी में झूलता मिला 35 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा: सिमडेगा सदर थाना की पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के जोक बाहर के पास पेड़ में झूलता हुआ 35 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया है व्यक्ति की पहचान आसेन डांग के रूप में हुई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया। घटना के संबंध में मृतक के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका बेटा पिछले शुक्रवार से घर से लापता था ,परिवार वाले काफी रिश्तेदारों के बीच एवं अन्य स्थानों में खोजबीन किया, लेकिन पता नहीं चल पाया…

Read More

सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत एक हुआ घायल

ठेठईटांगर: थाना क्षेत्र के कसडेगा के पास सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई जबकि दूसरा किशोर का पैर टूट गया जिसका इलाज सदर अस्पताल सिमडेगा में चल रहा है।मामला बुधवार देर रात की है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि टुकुपानी गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर संतोष बड़ाईक अपने साथी आयुष सोरेंग के साथ सिमडेगा शहर की ओर आ रहा था, इसी दौरान अचानक स्कूटी से पेड़ को सीधा टक्कर मार दिया ,टक्कर इतनी जोरदार थी की मौके पर ही संतोष…

Read More

खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने के प्रयास करने वाले युवक की हुई मौत

सिमडेगा: सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत अरानी देवसान गांव निवासी 33 वर्षीय सुधीर टोप्पो नामक युवक की सदर अस्पताल सिमडेगा में इलाज के क्रम में मौत हो गई। बताया गया कि वह पिछले रविवार को नशे में धुत होकर मिट्टी तेल लेकर खुद को आग लगा लिया था और आत्महत्या का प्रयास किया था। बाद में गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था ,जहां पर इलाज के क्रम में शुक्रवार को उसकी मौत हो गई ।बताया गया कि शरीर का 60% हिस्सा जल गया…

Read More

सिमडेगा छठ तालाब के पास मिला महिला का शव जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा :सदर थाना क्षेत्र के शहरी क्षेत्र के डिप्टी टोली स्थित छठ तालाब के पास बुधवार की सुबह पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। महिला की पहचान रिमांति देवी पति निशांत अग्रवाल जो  सिमडेगा राम जानकी मंदिर गली निवासी के रूप में हुई।बताया गया कि स्थानीय लोगों को तालाब के किनारे शव दिखाई दिया जब इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही सिमडेगा सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जय गोविंद गुप्ता दलबल के साथ पहुंचे एवं शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में…

Read More

कोलेबिरा प्रखंड सभागार में मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत कैंप का किया गया आयोजन

कोलेबिरा :प्रखंड कार्यालय परिसर में 12 सितंबर एवं 16 सितंबर को दो दिवसीय मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें आज 12 सितंबर को प्रखंड सभागार में मृत लोगों के परिवार वालों के बीच मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा कि ग्रामीणों को जानकारी के अभाव व अन्य समस्याओं के कारण मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनवा पाते थे। ग्रामीणों के इन परेशानियों को देखते हुए मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत कैंप का आयोजन किया गया है। इस…

Read More

बानो -बानो थाना क्षेत्र के बादलूंग के पास अज्ञात वाहन ने युवक को मारा टक्कर, हुई मौत 

बानो: बानो थाना क्षेत्र के ग्राम बादलूंग के पास अज्ञात शनिवार को अज्ञात वाहन से टक्कर मारने से  युवक की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार भूरसाबेडा निवासी रंजीत सिंह पाड़ो से घर जा रहा था।तभी बादलूंग के समीप  अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी । समय पर ग्रामीणों द्वारा नही देखे जाने के कारण घायल की मौत हो गई।जानकारी मिलने पर  बानो थाना के एस आई राजेश कुमार, एस आई बुधराम भगत घटना स्थल पर जाकर पंच नामा कर शव पोस्टमार्टम के लिये सिमडेगा भेज दिया। घटना की…

Read More

वज्रपात की चपेट में एक की मौत ,एक झुलसा

सिमडेगा/बानो: सिमडेगा में शनिवार को हुए तेज मूसलाधार के बीच बारिश में वज्रपात की चपेट में आने से एक घटना में एक की मौत हो गई जबकि दूसरी जगह पर एक व्यक्ति झुलस गया पहली घटना बानो प्रखण्ड के ग्राम पबुड़ा गिरजा टोली में बज्रपात से एक व्यक्ति की मौत मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पबुड़ा गिरजा टोली निवासी सुकरा मगहिया  दोपहर में अपने खेतों की ओर जा रहा था।तभी अचानक बारिश  होने के साथ बिजली कड़कने लगा ।बिजली के जोरदार कड़क के साथ बज्रपात हो गई।बज्रपात होने से सुकरा…

Read More