कोरोंजो पारिस के जीईएल चर्च अंबापानी में दूसरा मार्था बपतिस्मा दिवस का आयोजन सिमडेगा:कोरोंजो पारिस के जीईएल चर्च अंबापानी में दूसरा मार्था बपतिस्मा दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थी। जोसिमा ने कहा कि हमे एक दूसरे का सहयोगी बनने की जरूरत है। एक दूसरे के सहयोग के बिना बेहतर समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। प्रतिदिन प्रभु येसु के वचनों को सुने। प्रभु के वचन को जीवन मे उतारें। बुराई से दूर रहें। शिक्षा को जीवन मे प्राथमिकता दें।…
Read MoreCategory: राजनीति
महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का हुआ आयोजन
केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को लोगों के बीच दे जानकारी :गुंजन सिंह सिमडेगा: सिमडेगा नगर भवन में रविवार को महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ कार्यक्रम की अगुवाई जिला अध्यक्ष सीमा सीता के द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह विशिष्ट अतिथि कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कौनगाड़ी इनके अलावा प्रदेश महासचिव सुंदरी तिर्की ,प्रदेश सचिव पिंकी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन जीप सदस्य पाकरटांड जोसीमा खाखा ने किया। स्वागत…
Read Moreशाहपुर काराटोंगरी के तुरबुंगा में आयोजित मिस्सा पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए कोलेबिरा विधायक
कोलेबिरा: प्रखण्ड अन्तर्गत शाहपुर पंचायत के काराटोंगरी में तुरबुंगा पारिश प्रिस्ट,फादर अनस्लेम संग अन्य पुरोहितों के नेतृत्व में पवित्र मिस्सा अनुष्ठान कार्यक्रम को किया गया। जिसमें विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी उपस्थित हुए। विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने कहा कि आज हम सभी ईश्वर के संगति में आकर प्रभू यीशु मसीह को याद कर रहे हैं। पवित्र बाईबल में स्पष्ट है कि तुम हमें याद करो हम अपने मसीहियों के साथ है। हमारे प्रभु का बचन है कि मसीहियों तुम झूठ मत बोलो, चोरी मत करो, किसी प्राए धन पर लालच…
Read Moreभाजपा सिमडेगा जिला कार्यालय में प्रबुद्ध सम्मेलन का हुआ आयोजन
सिमडेगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा सुशासन गरीब कल्याण के निमित रविवार को प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष सतीश पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत विधिवत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ बैठक में मुख्य रूप आने वाले 2024 चुनाव को लेकर प्रबुद्ध जनों ने अपने अपने विचारों को व्यक्त किया मुख्य रूप से पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने अपने विचारों को रखते हुए कहा की हम समाज…
Read Moreझामुमो जिला समिति ने आयडेगा रामजड़ी में चलाया सदस्यता अभियान
कोलेबिरा: झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा जिला समिति द्वारा रविवार को कोलेबिरा प्रखंड के आयडेगा रामजड़ी कल्हटोली बस्ती में पंचायत के लोगों से बात -चीत कर उनके समस्याओं से अवगत हुए इसके बाद झामुमो जिला समिति की टीम बरसलोया पंचायत अंतर्गत जोन्हाटोली ग्राम का दौरा किया।यहाँ भी जिला समिति के लोग ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए ।झामुमो जिला समिति के द्वारा सभी जगह उपस्थित लोगों को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के नीति -सिद्धांतों एवं मुख़्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखण्ड सरकार के द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया…
Read Moreपूर्व मंत्री एनोस एक्का ने कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में की तूफानी दौरा ,लोगों की सुनी समस्याएं
सिमडेगा: पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने रविवार को तूफानी दौरा करते हुए विभिन्न चर्चो में जाकर वहां पर उपस्थित लोगों की जन समस्याओं को सुना साथ ही समाधान करने की बात कही । उन्होंने सहारा टोली चर्च,उरते चर्च, डोंगा पानी चर्च कोम्बा केरा चर्च पहुंचे जहां पर ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर झापा युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री ने संबोधित करते हुए लोगों को कहा कि इस प्रकार इकट्ठा होकर परम पिता परमेश्वर की प्रार्थना करना संगठन को बल…
Read Moreजिला पुस्तकालय में क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन उत्कृष्ट प्रदर्शन पर किया गया सम्मानित
सिमडेगा: जिला पुस्तकालय में शनिवार को प्रभारी डीसी सह डीडीसी अरुण वाल्टर सांगा के निर्देश पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस दौरान पुस्तकालय में अध्ययनरत बच्चों के बीच अनेक प्रकार के सवाल जवाब किए गए जिसमें उत्कृष्ट जवाब देने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी बादल राज के द्वारा सम्मानित किया गया इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिला पुस्तकालय में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है ताकि सिमडेगा जिला के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे जो मेहनत और लगन के बल पर…
Read Moreबूथ स्तरीय पार्टी में प्रशिक्षण लेने के लिए भाजपा का जिला प्रतिनिधिमंडल भोपाल रवाना
सिमडेगा:भाजपा प्रतिनिधि मंडल का एक जत्था मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित होने वाली बूथ स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओ का 7 दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए रवाना हुआ। राष्ट्रीय बूथ स्तरीय प्रशिक्षण में जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जलडेगा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सुजान मुंडा, जिला मीडिया प्रभारी सह केरसई प्रखंड सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता, ठेठाईटांगर प्रखंड सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बड़ाइक, गाजानंद बेसरा शामिल हैं। इस राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। भाजपा प्रतिनिधि मंडल को…
Read Moreपाकरटांड़ के आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी अब गैस चूल्हे पर पोषाहार बनेगा, धुएं से मिलेगी निजात: जोसिमा खाखा*
– सिमडेगा:जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने प्रखंड की 150 आंगनबाड़ी सेविकाओं को निशुल्क में गैस चूल्हा और सिलेंडर दिया। उन्होंने कहा कि अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर गैस चूल्हे पर पोषाहार बनेगा। इससे सेविका व सहायिका को धुएं से निजात मिलेगी। उन्होंने सेविकाओं को गैस चूल्हे के उपयोग के समय बरती जाने वाली सावधानी के बारे में भी बताया। जोसिमा ने कहा कि लकड़ी जलाकर पोषाहार बनाने के समय निकलने वाले धुएं से पर्यावरण प्रदूषण की समस्या उत्पन्न होती है। इससे निजात के लिए गैस चूल्हा का उपयोग जरुरी है। उन्होंने…
Read Moreकोलेबिरा विधायक ने जलडेगा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित की जनता दरबार
जनता दरबार के माध्यम से लोगों को सामुदायिक वन पट्टा एवं परिसंपत्तियों का किया वितरण जलडेगा :प्रखण्ड मुख्यालय में जनता दरबार सह परिसम्पति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विधायक नमन बिक्सल कोगाड़ी उपस्थित हुए।विधायक ने कहा कि लोकतांत्रिक देश के लिए यह सबसे सुंदर पल होता है जब जनता के दरबार में लोगों की समस्याओं को सुना जाता है।साथ ही साथ लोकतंत्र मजबूत होता है।आज कल्याणकारी योजना को आम जनता तक पहुंचे, इसलिए आज जनता दरबार कार्यक्रम किया गया है कार्यक्रम के दौरान 14 व्यक्तियों के बीच…
Read More