विश्व हिंदू परिषद सिमडेगा जिला की हुई बैठक 9 अप्रैल से 24 तक मनाया जाएगा रामोत्सव

सिमडेगा: रविवार को जिला कार्यालय में विश्व हिन्दू परिषद् के जिलाध्यक्ष कौशलराज सिंहदेव  की अध्यक्षता में रविवार को जिला बैठक आयोजित की गई,जिसमें प्रांतीय अधिकारीयों की उपस्थिति रही।बैठक में सेवा, सांगठनात्मक एवं आगामी कार्यक्रम को धरातल पर उतारने हेतु विशेष रूप से चर्चा कर योजना बनाई गई, जिसमें विशेष रूप से नगर सहित पुरे जिला में विश्व हिन्दू परिषद् के बैनर तले भारतीय नववर्ष धूमधाम मनाई जायेगी।पुरे जिले में रामोत्सव नव वर्ष प्रतिपदा से श्री हनुमान जन्मोत्सव तक मनाई जायेगी एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाई जायेगी। तत्पश्चात…

Read More

सिमडेगा में वित्तीय सत्र के अंतिम दिन 20 करोड़ से अधिक राशि की हुई निकासी

सिमडेगा: मार्च क्लोजिंग के तहत वित्तीय सत्र के अंतिम कोषागार में कुल 205 बिल विपत्र पास किए गए, जो 20 करोड़ लगभग रुपये के थे ।मार्च की बात करें को 2000 से अधिक बिल पास हुए। 100 करोड़ से अधिक की निकासी हुई। जिला कोषागार पदाधिकारी सुशीला समद ने बताया कि पास करने के लिए तीन बजे तक समय निर्धारित था। इधर कोषागार में अंतिम दिन भी विभाग के कर्मी बिल पास कराने के लिए पहुंचते रहे। कोषागार के कर्मी बिल विपत्र को पारित करने में जुटे रहे। विदित हो…

Read More

सिमडेगा उपायुक्त ने जिला निगरानी समिति के पदाधिकारी के साथ की बैठक

सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सुगम्य चुनाव पर जिला निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के दौरान सभी दिव्यांग मतदाता व्यक्तियों के लिए सुलभ और समावेशी चुनाव प्रक्रिया के लिए जिले में किए जा रहे उपायों की निगरानी और मूल्यांकन करने के लिए सुगम्य चुनाव जिला निगरानी समिति को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये। बैठक में सिविल सर्जन डॉ अजीत खलखो, उप निर्वाचन पदाधिकारी  पवन कुमार महतो, जिला शिक्षा पदाधिकारी मोहन झा, जिला शिक्षा अधीक्षक, नगर परिषद् प्रशासक पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।…

Read More

लोकसभा चुनाव को लेकर सिमडेगा उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया टैसेरा गांव का भ्रमण

मतदान के दिन स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर अधिक से अधिक मतदान करें:उपायुक्त सिमडेगा:- लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के मद्देनजर शनिवार को उपायुक्त सिमडेगा  अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक  सौरभ  ने सिमडेगा प्रखंड अंतर्गत टैंसेरा गांव पहुंचे।सर्वप्रथम उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक  ने पंचायत भवन टैंसेरा में ग्रामीणों संग बैठक किया। इस दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों को चुनाव संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी उन्होंने कहा कि आगामी 13 मई 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव में आप सभी अपने मतदान केंद्र पर जाएं और अधिक से अधिक मतदान करें। जिला…

Read More

एल्ला गांव में अखिल भारतीय रौतिया समाज की हुई बैठक

बानो:प्रखंड के  ग्राम एल्ला में  शनिवार को अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद्  की बैठक  हुई। जिसमें गांव स्तर पर रौतिया की समस्या सुनी गयी। गांव स्तर पर  सामाजिक संगठनों को मजबूत बनाने पर चर्चा  की गयी.  इस अवसर पर  मुख्य रूप से समाज के प्रदेश अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह उपस्थित थे ।।बैठक की अध्यक्षता   बानो  प्रखंड  अध्यक्ष  महेश सिंह ने किया ।बैठक में तामध्वज सिंह,  संम्भूं सिंह,  राजेश सिंह,  दामोदर सिंह,    सुरेश सिंह, राजो सिंह, भरत सिंह, गंगा सिंह,  तुलसी सिंह,  रवि सिंह,  विनोद सिंह,  नाभो सिंह, चन्दरभान…

Read More

खड़िया समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक भूषण बाड़ा को सौंपा ज्ञापन

सिमडेगा:अखिल भारतीय खड़िया महाडोकलो के पदाधिकारी एवं सदस्य विधायक भूषण बाड़ा को एक मांगपत्र सौंपा। अपने मांगपत्र में खड़िया समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार खड़िया भाषा की पढ़ाई कक्षा एक से लेकर स्नातकोत्तर तक हो,सीएन टी के अनुसार पूर्व में थाना की बैध्दता थी उसे समाप्त करते हुए रांची में भी खड़िया समाज जमीन अपने नाम ले सके वैसी व्यवस्था सरकार द्वारा किए जाएं। यूनिवर्सिटी में भाषाई शिक्षकों के बहाली के लिए भैकेंसी निकाली गई है उसमें खड़िया भाषा शिक्षक के लिए भी नियुक्ति आमंत्रित किया जाय।…

Read More

जलडेगा के ओडगा और बड़कीटांगर में बैठक कर सिमडेगा डीसी ने शत प्रतिशत मतदान करने की दिलाई शपथ

कहा – संवैधानिक एवं नैतिक दायित्वों को पहचान कर गर्व से करें मतदान बूथ जागरूक अभियान के तहत सिमडेगा उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने जलडेगा प्रखंड के ओड़गा पंचायत भवन स्थित मतदान केंद्र संख्या 125 एवं कोनमेरला बड़कीटांगर स्थित बूथ संख्या 86 का दौरा किया। इससे पूर्व दोनों बूथ पर जेएसएलपीएस समूह की दीदियों के द्वारा उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक का पारम्परिक रूप से नृत्य एवं स्वागत गान के साथ पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस दौरान उपायुक्त सह जिला निर्वाचन…

Read More

रौतियां समाज विकास परिषद की हुई बैठक

बानो :अखिल भारतीय रौतियां समाज विकास परिषद की बैठक गुरुवार को लालमोहन सिंह की अध्यक्षता में लचरागढ़ में  हुई।  बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद  झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह उपस्थित थे।बैठक में सामाजिक बिंदुओं पर चर्चा किया गया तथा सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। साथ में विभिन्न विषयों पर भी चर्चा किया गया बैठक में बानो जलडेगा, कोलेबिरा प्रखंड के समाज के लोग शामिल हुए इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश‌ समिति सदस्य घनश्याम सिंह चंद्रभान…

Read More

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक, सिमडेगा ने डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

सिमडेगा: उपायुक्त सिमडेगा  अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ कुमार ने लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर सिमडेगा कॉलेज, सिमडेगा  में बन रहे पोलिंग पार्टी डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया।इस दौरान उक्त पदाधिकारियों ने कॉलेज के विभिन्न कमरों का निरीक्षण कर पोलिंग पार्टी, सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत अन्य के बैठने की व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिये। वहीं कॉलेज कैंपस में पोलिंग पार्टी संग ईवीएम वीवीपैट के डिस्पैच, वाहनों की पार्किंग, मतदान के लिये जरूरी आवश्यक सामग्री वितरण करने के क्षेत्र को भी चिन्हित कर कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल…

Read More

मतदान केन्द्रों पर शत प्रतिशत न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं को ससमय सुनिश्चित-उपायुक्त

सिमडेगा: उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त मतदान केंद्रों में न्यूनतम बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।बैठक में उपायुक्त ने प्रखंडवार सभी मतदान केन्द्रों पर शत्-प्रतिशत न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने संबंधी कार्यों की समीक्षा किया। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर संचालित कार्यों को ससमय पूर्ण कराने की बात कहीं। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करने का कहा और जहां कोई कमी है, इसे समय रहते अविलंब दुरुस्त कराते हुए इसका…

Read More