प्रभार में चल रहा जलडेगा प्रखंड : बीडीओ, बीइईओ और चिकित्सा पदाधिकारी तक हैं प्रभारी

10 की जगह मात्र 4 पंचायत सचिव और 6 जनसेवक पदस्थापित जलडेगा: प्रखंड कार्यालय में कर्मियों की कमी के कारण विकास योजनाओं को जमीं पर उतारने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक-एक पदाधिकारी व कर्मियों पर कई-कई विभागों का अतिरिक्त प्रभार है।  प्रखंड में पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी, गोदाम प्रबंधक का पद वर्षों से खाली पड़ा है। इन खाली पदों को भरने की जगह कर्मियों को अतिरिक्त प्रभार देकर…

Read More

आजसू जिला सचिव ने सिमडेगा एवं कोलेबिरा विधायक के 4 सालों के कार्यकाल को बताया शून्य

सिमडेगा: सिमडेगा एवं कोलेबिरा विधायक के विधानसभा चुनाव जीत का 4 साल पूरा होने पर शनिवार को आजसू जिला सचिव सह कोलेबिरा विधानसभा प्रभारी विकास बड़ाइक दोनों विधायक के कार्यकाल को शून्य बताया है उन्होंने कहा- सिमडेगा विधानसभा और कोलेबिरा क्षेत्र के विधायक चुने 4 वर्ष हो गए लेकिन विकास के नाम पर महज सिर्फ अख़बारों में सुर्खियां बटोरने का काम किया गया है इन चार सालों में आज भी किसान दैनिक मजदूरी कर अपना घर का पेट चल रहा है। इसके अलावा जो सिमडेगा शहर क्षेत्र में फुटपाथ दुकानदार…

Read More

कृषि कार्यालय सिमडेगा में एकदिवसीय रबी कर्मशाला 2023 का हुआ आयोजन

एनपीए खाताधारी किसानों को भी मिलेगा किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ:कोलेबिरा विधायक सिमडेगा:सिमडेगा कृषि कार्यालय में कृषि पशुपालन सहकारिता विभाग की ओर से शनिवार को एकदिवसीय रबी कर्मशाला 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कौनगाड़ी जिला परिषद उपाध्यक्ष सोनी कुमारी पैकरा उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद जिला कृषि पदाधिकारी मुनेंद्र दास के द्वारा बताया गया कि सिमडेगा जिले में कृषि कार्य को बेहतर से करने के लिए कृषि मॉडल गांव के रूप में…

Read More

केंद्र सरकार के खिलाफ इंडिया महागठबंधन का आज होगा शहर में प्रदर्शन

सिमडेगा: इंडिया महागठबंधन के बैनर तले सिमडेगा की परिसदन भवन में बैठक का आयोजन किया गया। गुरुवार को आयोजित बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ,कांग्रेस से डेविड तिर्की एवं राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष दिनेश बरला एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर कहा गया केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र पर करारा हमला किया है। संसद के दोनों सदनों से आश्चर्यजनक रूप से 145 विपक्षी दल के सांसदों को निलंबित कर दिया गया है ।केंद्र सरकार का यह खिलौना कृत्य लोकतंत्र लोकतांत्रिक सिद्धांतों और मूल्य के…

Read More

जलडेगा के परबा और टाटी में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन

प्रधानमंत्री का संकल्प हैं कि भारत को विकसित देश बनाना हैं :सुशील श्रीवास्तव जलडेगा :प्रखण्ड के परबा और टाटी पंचायत सचिवालय में बुधवार को हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी सीओ मधुश्री मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मंचासिन मुख्य रूप से जिला सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, भाजपा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, जिला उपाध्यक्ष भोला साहु, सांसद प्रतिनिधि सुजान जोजो, प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल ओहदार, जिला परिषद सदस्य रोजालिया शांता कंडुलना, परबा मुखिया बिमला…

Read More

कुरडेग :  प्रखण्ड के खिण्डा पंचायत में हुआ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम ,3247 आवेदन हुए प्राप्त 

कुरडेग : आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तरिय शिविर मंगलवार को कुरडेग प्रखण्ड के खिण्डा पंचायत में लगाया और लोगों को  सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ और जानकारी दी गई । कार्यक्रम का शुभ आरंभ जिप उपाध्यक्ष सोनी कुमारी पैंकरा, बीडीओ  ठाकुर गौरी शंकर शर्मा सीओ किरण डांग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कुल 3247 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 2195 आवेदनो का निष्पादन मौके पर किया गया प्राप्त आवेदनों में अबुआ आवास के लिए 498 मनरेगा 379 राजस्व 96…

Read More

केरसई के टेंसर पश्चिमी में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार,आयोजित

18 प्रकार के पारंपरिक व्यापार करने वाले समुदाय विश्वकर्मा योजना का लाभ ले:सांसद प्रतिनिधि केरसई-केरसई प्रखंड के टेंसेर पश्चिमी पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी उषा मिंज अंचल अधिकारी, बलिराम माझी सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता ,मुखिया इमानुएल तिर्की, उपमुखिया खुश्बू देवी ,भाजपा मंडल अध्यक्ष मानकीलाल उपस्थित होकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाया गया था, जहां प्रशासन के द्वारा निर्धारित विभिन्न विभागों के माध्यम से परिसंपत्तियों का वितरण…

Read More

कड़ाके की ठंढ में अंचल प्रशासन ने की अलाव की व्यवस्था

कुरडेग:-प्रखंड क्षेत्र में लगातार जारी हाड़ कंपाने वाली ठंड व पछिया हवा से शुरू हुई जानलेवा कनकनी के मद्देनजर स्थानीय अंचलाधिकारी के निर्देश पर अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक संजय कुमार ने प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न नुक्कड़ों, चौक-चौराहों व महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शुरू की। इस बाबत सीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय बस स्टैंड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लकड़ी का इंतजाम कर अलाव की व्यवस्था की गई है। बता दें कि लगातार जारी ठंड, अचानक तापमान में आई गिरावट के…

Read More

सिमडेगा और कोलेबिरा के विकास का एक मार्ग मोदी की गारंटी – विनोद बड़ाईक

बोलबा: भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी विनोद बड़ाईक द्वारा सोमवार को मंडल सशक्तिकरण के कार्यक्रम को लेकर बोलबा मंडल के कार्यकर्ताओं से मिले एवं पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों का जायजा भी लिया। इस कार्यक्रम में वह मंडल प्रवासी प्रभारी के रूप में शिरकत किए। कार्यक्रम के दौरान वहां के मंडल निवासियों से हुए रूबरू हुए तथा उनसे झारखंड की वर्तमान राजनीतिक गलियारों की चर्चा भी की। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार केवल सनातन विरोधी मुद्दों ही पर कार्य करती…

Read More

लापरवाही : ये बिजली के तार कहीं बुझा न दे घरों के चिराग

परिवार के सिर पर करंट का खतरा, अधिकारियों को खबर के बाबजूद कार्रवाई के नाम धूल फांक रही आवेदन जलडेगा:-प्रखंड निवासी पुरेंद्र सिंह ने अपने मकान के ऊपर से गुजर रही विद्युत तार को हटाने के लिए सिमडेगा उपायुक्त से गुहार लगाई है। पुरेंद्र सिंह का कहना है कि उनके पुश्तैनी मकान के ऊपर से विद्युत तार गुजरा है। इस संबंध में कई बार स्थानीय अधिकारियों व कर्मचारियों से हटवाने के लिए लिखित आवेदन भी दिया गया गया, खुद एसडीओ भी एक बार उनके घर का जायजा लेने पहुंचे थे…

Read More