सिमडेगा ताइक्वॉण्डो संघ द्वारा होली मिलन सामारोह का आयोजन किया गया

सिमडेगा:-ताइक्वॉण्डो संघ के सचिव दयाराम मेहर, सह सचिव पप्पू कुमार, कोषाध्यक्ष गोबिंद प्रधान सभी ताइक्वॉण्डो प्रशिक्षक और ताइक्वॉण्डो के बच्चे बच्चीयों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन सिमडेगा गाँधी क्लब ताइक्वॉण्डो प्रशिक्षण सेंटर में किया गया। जिसमें हर कोई एक दूसरे पर प्यार के रंग बरसाए। मौके पर संघ के सचिव दयाराम मेहर ने बताया कि इस दिन सभी धर्म और जाति के लोग होली त्योहार को मनाते है इस दिन ईश्वर भक्त प्रह्लाद की याद में इस दिन होली जलाई जाती है और होली महत्व रंगों की भरमार…

Read More

होलिका दहन से पूर्व राम जानकी मंदिर में की गई होलिका माता और प्रह्लाद की पूजन

सिमडेगा:जिला मुख्यालय सहित कई जगह में रविवार की रात 10:30 बजे के लगभग होलिका दहन से पूर्व रविवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं के द्वारा होलिका माता और प्रहलाद जी की पूजा की गयी। होलिकादहन स्थल पर डांडा स्थापित किया गया । भक्त प्रहलाद का प्रतीक स्थापना की गई है। इधर मारवाड़ी समाज की महिलाएं अपनी पारंपरिक वेशभूषा में पूजा की। पूजा के क्रम में महिलाओ ने दहन स्थल की परिक्रमा करते हुए डांडा के चारों ओर गोबर से बने बिटकुले डाला। कई अन्य लोगों ने भी पूरे श्रद्घापूर्वक पूजा-अर्चना…

Read More

चाटुओड़ा में आयोजित तीन दिवसीय अखंड हरी कीर्तन का कार्यक्रम हुआ समापन

बानो प्रखंड के चाटुओड़ा गांव में तीन दिवसीय अखड हरि कीर्तन कार्यक्रम का समापन हुआ।अखण्ड हरि कीर्तन समापन के अवसर पर नगर भ्रमण व पूर्णाहुति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर भवन कार्यक्रम यज्ञ  परिसर से आरंभ होकर पूरे गांव का परिक्रमा किया इस दौरान बच्चे राधा कृष्ण के वेश में शामिल हुए .यजमान की भुमिका  धन सिंह सह पत्नी‌ शामिल हुए.पुरोहित की भुमिका विजय पंडित ,गोपाल दास शामिल थे.कार्यक्रम को सफल बनाने में मुरारी सिंह  हविन्द्र सिंह,नारायण सिंह ,जगेश्वर सिह, ,लोदो सिंह  खतू सिंह, जगरनाथ सिंह,धीश्वरी देवी, ममता देवी,…

Read More

होली पर्व को लेकर सिमडेगा शहर में सजी रंग एवं पिचकारी की दुकान

सिमडेगा: रंगों का पर्व होली को लेकर सिमडेगा का माहौल पूरी तरह से रंगीन हो गया है, चारों तरफ होली के गीत बज रहे हैं एवं रंग से पूरा क्षेत्र सरोबार हो गया है। दूसरी और बाजारों में भी होली की खुमार देखने को मिल रही है और शहरी क्षेत्र में होली को लेकर अस्थाई दुकानों की संख्या बढ़ने लगी है। इधर होली को लेकर कपड़ों की दुकानो में भी भीड़ दिखने लगी है। इसके अलावे मिठाई और रंग अबीर की खरीदारी भी शुरु हो गई है। जिले के प्रसिद्ध…

Read More

सिमडेगा के विभिन्न क्षेत्रों में होली को लेकर निकल गया फ्लैग मार्च

सिमडेगा- सिमडेगा जिलेभर में रंगों का पर्व होली मनाया जाएगा जिसको लेकर सिमडेगा पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। इधर रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में होली से पूर्व फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। सिमडेगा मुख्यालय में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद पासवान की मौजूदगी में सिमडेगा थाना से फ्लैग मार्च की शुरुआत हुई जो की पैदल मार्च करते हुए सिमडेगा झूलन सिंह चौक ,बस स्टैंड नीचे बाजार होते हुए आगे बढ़ी और वापस आते हुए समाप्त हुई ।मौके पर थाना प्रभारी ने सभी…

Read More

पार्वती शर्मा महिला कॉलेज में अबीर गुलाल लगाकर होली की दी गई शुभकामना

सिमडेगा : पार्वती शर्मा इंटर महिला कॉलेज सिमडेगा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. होली मिलन समारोह में उपस्थित शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारियों व कॉलेज की छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य सत्यव्रत ठाकुर कहा कि होली पर्व  आपसी गिले शिकवे को भुलाते हुए सभी को गले लगाने का पर्व है।होली रंगों का त्योहार जरूर है किन्तु प्रेम रंग से रंगना ही मुख्य उद्देश्य है.होली सभी को मिल जुल कर मानना चाहिए।मौके पर सभी छात्राओं ने सभी शिक्षकों को अब्बीर गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया।वहीं शिक्षकों ने भी एक दुसरे…

Read More

बानो राधा कृष्ण मंदिर का स्थापना दिवस हवन पूजन नगर भ्रमण के साथ संपन्न

बानो -बानो  प्रखंड के राधा कृष्णा  मंदिर का 10 वां स्थापना दिवस सह  अखंड हरी कीर्तन यज्ञ कार्यक्रम, पूर्णाहुति और नगर भ्रमण कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। नगर भर्मण कार्यक्रम मंदिर परिसर  से आरंभ किया गया. नगर भ्रमण कार्यक्रम में बच्चे राधा कृष्ण के वेश में शामिल हुए ।लोग नाचते गाते  पूरे गांव का परिक्रमा किया।यजमान की भूमिका गोपाल सिंह सह पत्नी शामिल हुए ।कार्यक्रम में पंडित भरतु दुबे, प्रदीप मिश्रा, मनोहर द्विवेदी ,संतोष द्विवेदी  पुरोहित की भूमिका निभाया। मौके पर भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें लोगों के बीच…

Read More

कोलेबिरा थाना में होली पर्व और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक                   

कोलेबिरा:- होली एवं रमजान को लेकर बुधवार को कोलेबिरा थाना में शांति समिति की बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता कोलेबिरा थाना के प्रभारी राजदीप कुमार ने किया।  बैठक में होली पर्व शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। सर्वप्रथम थाना प्रभारी ने क्षेत्र में होली को लेकर संबंधित जानकारी ली। वही बैठक को संबोधित करते हुए राजदीप कुमार ने उपस्थित गण्य मान्य लोगों  को कहा कि शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व त्योहार मनाने की परंपरा कोलेबिरा में पुरानी है। यहां सभी समुदाय के लोग मिलकर त्यौहार मनाते…

Read More

राधा कृष्ण मंदिर बानो के वार्षिक स्थापना दिवस के मौके पर कलश यात्रा का हुआ आयोजन

बानो :प्रखंड मुख्यालय स्थित राधा कृष्णा मंदिर का 10 वां स्थापना दिवस सह अखंड हरी कीर्तन यज्ञ  कार्यक्रम के पहले दिन मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गयी।कलश यात्रा में 501 महिलाओं ने भाग लिया, कलश यात्रा राधाकृष्ण परिसर से आरंभ होकर जलाशय पहुंची ।जहां पर कलश में जल भर गया वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ किया गया ।पंडित भरतु दुबे, प्रदीप मिश्रा, मनोहर द्विवेदी ,संतोष  द्विवेदी में पूजा संपन्न कराया। इसके बाद कलश यात्रा राधा कृष्ण मंदिर स्थित यज्ञ स्थल पहुंची जहां कलश का स्थापना किया गया।बताया गया कि…

Read More

कैलाश धाम कर्रामुण्डा में शिवचर्चा एवं कीर्तन का किया गया आयोजन

बोलबा :सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर प्रखण्ड अंतर्गत कोरोमिंयाँ पंचायत के कर्रामुण्डा कैलाश धाम में शिवचर्चा एवं कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर बताया गया कि सिमडेगा जिला मुख्यालय से शिवचर्चा करने वालो की एक टीम कैलाश धाम कर्रामुण्डा पहुँची एवं ग्रामीणों के साथ बैठकर भगवान शिव की महिमा के बारे चर्चा किया गया।इस मौके पर प्रणीता चौधरी, रूबी देवी, मीरा चौधरी, सुशीला देवी, चंद्रमुखी देवी, मंजू देवी ,गीता देवी, सरस्वती देवी, उर्मिला देवी, देवरानी देवी, राहुल गुप्ता, पुजारी नारायण सिंह के द्वारा उपस्थित लोगों को बताया गया कि…

Read More