सिमडेगा:- जिला परिवहन पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग एवं जिला पुलिस बल के द्वारा संयुक्त रूप से शहरी क्षेत्र के कई चौक चौराहों पर दो पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध सघन रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट एवं बिना कागजात के वाहन चलाते पकड़े जाने वालों पर जुर्माना किया गया। शहरी क्षेत्र के एचटीयू थाना के समीप,कंट्रोल रूम के समीप एवं प्रिंस चौक के समीप सघन रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया…
Read MoreCategory: प्रशासन
प्रतिबंधित पान मसाला के खिलाफ प्रशासन ने चलाया अभियान 6 बोरा बस से बरामद
सिमडेगा:प्रतिबंधित पान मसाला की बिक्री के खिलाफ प्रशासन पूरी तरह से सख्त है। प्रशासन की पूरी नजर प्रतिबंधित पान मसाला की बिक्री पर है। प्रशासन तीसरी आंख के जरिए भी इस पर नजर रख रही है। सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर बस स्टैंड में एक बस में पान मसाला लदा 6 बोरी प्रशासन ने जब्त किया। इसके बाद जांच के क्रम में पान मसाला प्रतिबंधित सूची में नहीं पाया गया। जिसके बाद आवश्यक दस्तावेज की जांच की और श्याम बस को जाने दिया। एसडीओ महेंद्र कुमार ने कहा…
Read Moreकुरडेग पुलिस द्वारा किया गया एन्टी क्राईम वाहन जाँच अभियान
कुरडेग: यातायात नियमों का उल्लघन करने वालों के विरूद्ध पुलिस अधिक्षक सिमडेगा के आदेशानुसार कुरडेग पुलिस के द्वारा रविवार को कुरडेग थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानो पर वाहन जाँच किया गया इसमें दो चक्का , चार चक्का वाहनों की डीक्की की जॉच सघनता पुर्वक की गई इसके अलावे चालकों के हेलमेट ,चालक लाइसेंस इंशोरेंस , पोलुशन व आवश्यक कागजातों की जाँच की गई इसके अलावे वाहन चलाते समय नशापान नही करने , नाबालिक को वाहन चलाने से सख्त मना किया गया ।इस मौके पर उपस्थित कुरडेग थाना प्रभारी मुन्ना…
Read Moreमहिला आयोग गठन की मांग को लेकर अगुस्टीना सोरेंग ने मंत्री से की मुलाकात
सिमडेगा:झारखंङ में महिला आयोग का गठन कर चालू कराने को लेकर शुक्रवार को सखुआ की एडिटर मोनिका मरांडी एवं अगुस्टीना सोरेंग ने महिला एव बाल विकास मंत्री जोबा मांझी को ज्ञापन सौंपा । ज्ञात हो कि नेशनल क्राईम रिकोर्ड ब्यूरो के अनुसार पूरे झारखंङ में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की संख्या में 15% की वृद्धि हुई है जिसमें यौन हिंसा, डायन हत्या, किङनैपिंग, कार्यस्थल पर होने वाली हिंसाएं शामिल है और महिला आयोग नहीं होने से महिलाओं को बहुत बार न्याय मिलने में कठिनाईयां आती है। साथ ही…
Read Moreबानो बीडीओ ने बेडाइरगी पंचायत का दौरा कर योजनाओं का किया निरीक्षण,जरूरमंद के बीच किया कंबल वितरण
बानो : बानो बीडीओ यादव बैठा ने शुक्रवार को प्रखंड के बेडाइरगी पंचायत का दौरा कर बिभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया।प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने बेडाइरगी पंचायत के बेडाइरगी, महुवा टोली में ग्रामीणों से मुलाकात कर जरूरत मंद ,बृद्ध लोगो के बीच कम्बल का वितरण किया ।मौके पर मध्य विद्यालय महुवा टोली का भी निरीक्षण किया विद्यालय के विद्यालय प्रबंधन से मुलाकात कर समस्यों से अवगत हुए।वही ग्राम हेलगाढा औऱ डलिया मार्चा में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का निर्माण में तेजी लाने की बात कहे मौके पर विभिन्न गांवों में…
Read Moreभाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों को बताएं :- तुलसी कुमार साहू
सिमडेगा:भारतीय जनता पार्टी बीरू मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष घनश्याम सिंह के अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री तुलसी कुमार साहू उपस्थित थे बैठक को संबोधित करते हुए तुलसी कुमार साहू ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में जिनका नाम वोटर लिस्ट मैं नहीं चाढा़ है जिन बच्चे बच्चियों का 18 वर्ष हो चुका है उनका वोटर लिस्ट में नाम चढ़ाया जाए उन्होंने कहा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में इस राज्य की गठ बंधन सरकार के जनविरोधी नीतियों को जनता तक…
Read Moreठेठईटांगर प्रखंड प्रमुख ने किया जोराम स्कूल का निरीक्षण, सुविधाओं कि ली जानकारी
ठेठईटांगर :प्रखंड के जोराम पंचायत अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय जोराम का निरीक्षण शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख विपिन पंकज मिंज ने किया। प्रमुख ने जाकर सबसे पहले वहां मध्यान भोजन के बारे में जानकारी ली उन्होंने देखा कि सही भोजन मिल रहा है या नहीं उसकी जानकारी खुद जाकर किचन में देखा, जहां रसोईया है वहां भी जाकर देखें जो खाना बनाते हैं उनको साफ सफाई के बारे में कहा की स्वच्छता बहुत जरूरी है बच्चों को स्वच्छ भोजन खिलाइए साथ ही विद्यालय में पढ़ाई सही से हो रहा है या…
Read Moreविधायक के प्रयास से वीरू से सेम्बीटोली गांव में नृत्य मंडली को दिया गया मांदर
सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के प्रयास से बीरू सेंबी टोली सह बागू टोली में नृत्य मंडली के बीच अपनी संस्कृति रीति – रिवाज को बचाए रखने के लिए एक मांदर भेंट किया।झारखंड राज्य में अपने पहचान एक विशेष धरोहर अपनी संस्कृति को उजागर बनाए रखने के लिए विधायक भूषण बड़ा के कहने पर सिमडेगा विधायक प्रतिनिधि तिलका रमन , एससी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सह जिला सदस्य सोनू नायक ने बिरू बागु टोली सह सेम्बी टोली में एक नृत्य मंडली के बीच में एक मांदर भेंट किया। मौके पर एससी…
Read Moreकुलुकेरा स्कूल की व्यवस्था पर नाराज हुए बीडीओ
सिमडेगा:बीडीओ अजय कुमार रजक ने कुलुकेरा पंचायत का किया भ्रमण। मौके पर स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र आदि का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया. स्कूल की व्यवस्था और साफ-सफाई को देख बीडीओ ने नाराजगी जताते हुए शिक्षकों को व्यवस्था में सुधार लाने का दिया निर्देश। बीडीओ ने कहा कि हम सभी सेवा के लिए हैं। इसलिए अपना काम इमानदारी पूर्वक करते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें साथ ही साथ मेन्यू के आधार पर बच्चों को एमडीएम भोजन दे। निरीक्षण के क्रम में स्कूल में लगभग 210 बच्चे…
Read Moreसिमडेगा पुलिस द्वारा साइबर अपराध रोकने हेतु पीएलवी सदस्यों को दिया एक दिवसीय प्रशिक्षण
सिमडेगा: हाल के दिनों में सिमडेगा जिला में साईबर अपराध की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, राँची के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सिमडेगा के तत्वावधान एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ एवं डालसा सचिव मनीष कुमार सिंह की उपस्थिति में गुरुवार को हमारा नाले स्थित एसपी कार्यालय सभागार में ‘साईबर अपराध के कारण और इसे रोकने के उपाय विषय पर साईबर सेल के प्रशिक्षक द्वारा एक दिवसीय साईबर अपराध जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया . जिसमें डालसा के 20 पीएलवी को साईबर अपराध से…
Read More