मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

कोलेबिरा:-कोलेबिरा लोहा पुल के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में युवक घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार निरोज जोजो उम्र 30 वर्ष पिता सुलेमान जोजो बीरू सरईपानी निवासी अपने घर से टूटिकेल अपने रिश्तेदार के घर कुछ सामान पहुंचाने जा रहा था।इसी क्रम में कोलेबिरा लोहा पुल के समीप निरोज अपने मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो दिया एवं दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसे आसपास के ग्रामीणों के द्वारा कोलेबिरा अस्पताल पहुंचाया गया। इस दुर्घटना में निरोज जोजो को सिर, चेहरा एवं कंधों में काफी चोटें आई हैं। जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

Read More

लचरागढ़ स्पोर्ट्स अकादमी को आगे बढ़ने में हर संभव‌ सहयोग रहेगा: -विधायक नमन विक्सल कोंगाडी

कोलेबिरा:लचरागढ़ स्पोर्ट्स अकादमी मे स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कोलेबिरा विधायक का स्वागत किया गया। स्पोर्ट्स अकादमी के अध्यक्ष राजेश साहु ने माला पहनाकर विधायक का स्वागत किया इस अवसर पर स्पोर्ट्स अकादमी में विधायक से सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गयी कोलेबिरा विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लचरागढ़ स्पोर्ट्स अकादमी को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद किया जाएगा उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से ही बच्चे भविष्य संवरता है उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में सिमडेगा जिला आगे…

Read More

जवाहर नवोदय विद्यालय कोलेबिरा में आयोजित किया गया जनजातीय मेला

कोलेबिरा:जवाहर नवोदय विद्यालय कोलेबिरा में आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर जनजातीय मेला का आयोजन किया गया.मेला का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी पी गुप्ता के द्वारा किया गया. जनजातीय मेला में विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा अपने-अपने समूह का अलग स्टॉल लगाए थे. मेले के स्टॉल में विभिन्न हिंसाओं में निराश्रित हुए बच्चों के मदद के लिए डोनेसन कैंप का भी बच्चों के द्वारा लगाया गया था जहां पर लोगों ने अपनी इच्छा अनुसार सहयोग राशि डोनेट किया उक्त जमा राशि को हिंसा में शिकार…

Read More

राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह के तहत बोंगराम मध्य विद्यालय में किया गया जागरूक

कोलेबिरा :जवाहर नवोदय विद्यालय की ओर से राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह के मौके पर बोंगराम मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों को मोबाइल पुस्तकालय द्वारा जागरूक किया गया। गुरुवार को प्राचार्य बी पी गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर मोबाइल पुस्तकालय को जेएनवी से बोंगरामम मध्य विद्यालय के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पुस्तकों के प्रति लगाव पैदा करना एवं पठन-संस्कृति को बढ़ावा देना है। इस पुस्तकालय के माध्यम से बच्चों के बीच लगभग 200 किताबों की प्रदर्शनी लगाई गई पुस्तकालयाध्यक्ष बिकास चंद्रा ने बताया…

Read More

पावर ग्रिड में हुए आगजनी की घटना पर कोलेबिरा थाना में मामला दर्ज

कोलेबिरा:कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाटोली पंचायत के हरिजन टोली के समीप निर्माणाधीन पावर ग्रिड में विगत रात्रि 16 नवंबर को लगभग 11:30 बजे रात्रि को अज्ञात अपराधियों के द्वारा आगजनी कर जेसीबी एवं ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में कोलेबिरा थाना में दो अज्ञात अपराधियों के नाम केस दर्ज कर लिया गया है। जिसमें कांड संख्या 69/2022 धारा 385/387 भा० द० वि० 27 आर्म्स एक्ट 17 सीएल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Read More

राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय में पुस्तक मेला का आयोजन

कोलेबिरा: जवाहर नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह के अवसर पर गुरुवार को पुस्तक मेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य बी पी गुप्ता ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को मोबाईल की दुनिया से निकल कर पुस्तकों की दुनिया में लौटने की जरूरत है। इंटरनेट को पुस्तक का विकल्प बनाना उचित नहीं है। इस अवसर पर बच्चों तथा शिक्षकों के बीच काफी उत्साह देखा गया। पुस्तकालयाध्यक्ष बिकास चंद्रा ने इस मौके पर पुस्तकों के महत्त्व एवं इसके उद्देश्य पर विस्तार से…

Read More

कोलेबिरा निर्माणाधीन पावर ग्रिड में पीएलएफआई उग्रवादियों ने मचाया तांडव वाहनों को किया आग के हवाले

कोलेबिरा:लंबे समय से शांत सिमडेगा जिला में एक बार फिर से पीएलएफआई नक्सलियों का चहलकदमी शुरू हो गया है जिससे कि लोगों में भय का माहौल बनने लगा है ।ताजा मामला कोलेबिरा नवाटोली हरिजन कॉलोनी की है जहां पर निर्माणाधीन पावर ग्रिड कार्य में लगे जेसीबी और ट्रैक्टर को को बीती रात प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के द्वार आग के हवाले करते हुए हवाई फायरिंग की। एवं पीएलएफआई के नाम का पर्चा छोड़ते हुए बिना सूचना का कार्य करने का आरोप लगाया तथा आसपास के सभी संवेदक को को भी…

Read More

कोलेबिरा झारखंड स्थापना एवं विरसा जयंती पर भगवान बिरसा मुंडा को किया गया याद

कोलेबिरा :झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा के जयंती पर कोलेबिरा में लोगों ने याद किया भगवान बिरसा मुंडा को. इस मौके पर कोलेबिरा मार्केट कंपलेक्स परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति पर पदाधिकारियों पंचायत प्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की गई. इस मौके पर उपस्थित प्रखंड प्रमुख दुतामी हेमरोम ने बतलाया की भगवान बिरसा मुंडा हमारे देश के बीच स्वतंत्र सेनानी थे उन्होंने मात्र 25 वर्ष की आयु में हमारे देश की आजादी के लिए अपने प्राण की आहुति दे…

Read More

भाजपा कोलेबिरा द्वारा भगवान बिरसा मुंडा को जयंती पर किया याद

भाजपा:भारतीय जनता पार्टी कोलेबिरा मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार के नेतृत्व में आज कोलेबिरा मार्केट कम्पलेक्स स्थित भगवान बिरसा मुण्डा के जन्म जयंती के शुभ अवसर पर सामूहिक रूप से माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया!इस अवसर पर कोलेबिरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ महेंद्र भगत ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज का यह दिन जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है! अशोक इंदवार ने कहा कि आज भगवान बिरसा मुण्डा जी के आदर्शो से सीख लेने की आवश्यकता है और उनके…

Read More

जवाहर नवोदय विद्यालय कोलेबिरा में बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह का आयोजन

कोलेबिरा.:जवाहर नवोदय विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह का शुभारंभ प्राचार्य बी पी गुप्ता ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। साथ ही, उन्होंने कहा कि आज 5G के युग में भी पुस्तकालय एवं पुस्तकों की काफी अहमियत है। पुस्तकालयाध्यक्ष श्री बिकास चंद्रा ने राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह के महत्त्व एवं इसके उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा की तथा पूरे सप्ताह चलने वाले…

Read More