सिमडेगा :बुधराटोली जीईएल चर्च में रविवार को नवाखानी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मौके पर आराधना विधि पादरी जेम्स जोजो,पादरी जातोम टेटे की अगुवाई में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भूषण बाड़ा भी शामिल हुए। विधायक ने सभी को नवाखानी पर्व की बधाई दी। साथ अपने खेतों में उपज फसल का थोड़ा सा हिस्सा गरीबों एवं असहाय लोगों के लिए निकालें। उनके बीच दान करें। गरीबों एवं असहाय लोगों में किया गया दान सीधे ईश्वर को प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि नवाखानी का यह पर्व अच्छी फसल की उपज के लिए ईश्वर को धन्यवाद देने का दिन है। हम सभी पर्व के माध्यम से ईश्वर के प्रति आभार प्रकट करें। साथ ही यह प्रार्थना करें कि आने वाले वर्षों में भी परम पिता परमेश्वर अच्छी फसल की उपज कराए। मौके पर कंडीदात अभय डुंगडुंग, जिप सदस्य जोसिमा खाखा, एलिसा सोरेंग आदि उपस्थित थे।
