मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतराज्जीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ उदघाटन सिमडेगा:जलडेगा प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतराज्जीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन हुआ। नवयुवक संघ एवं मोटिया संघ जलडेगा द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का उदघाटन झापा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष ओपी अग्रवाल, झापा जिलाध्यक्ष मतियस बागे, ओलिवर लकड़ा, समिति के संरक्षक सुभाष साहु आदि ने फिता काटकर प्रतियोगिता का उदघाटन किया। प्रतियोगिता का उदघाटन मैच एससीएस गांगुटोली बनाम नवागांव लोहंडा के बीच खेला गया। जिसमें गांगुटोली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नवागांव की टीम को…
Read MoreTag: #crime. #simdegasamachar
आजादी से अब तक गांव में नहीं बनी नाले में पुलिया, डूबने से व्यक्ति की हुई मौत
बानो: झारखंड में लगातार सत्ता बदली कई उठाव-चढ़ाव हुए लेकिन आज भी ग्रामीण क्षेत्र की दशा और दिशा नहीं बदली है ग्रामीण आज भी बारिश के मौसम में टापू की हाल में जिंदगी बिताने पर मजबूर है । ग्रामीण अपने बदहाली का आंसू रो रहे हैं लेकिन इस पर सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। इस कारण ग्रामीणों को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी। बानो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गिरदा ओपी के गेनमेर टोंगरी गांव निवासी 55 वर्षीय कुशल बुढ़ की मौत नाले में बजने से मौत हो गयी।बताया…
Read Moreजंगली हाथी की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत
सिमडेगा/बांसजोर:ओपी क्षेत्र अंतर्गत कोम्बाकेरा कादोपानी गांव में बीती रात जंगली हाथी की चपेट में आने से गांव के जुबेल तोपनो नमक किसान की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर वन विभाग की टीम एवं पुलिस पहुंची एवं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया। वहीं मौके पर वन विभाग द्वारा तत्काल पीड़ित परिवार को ₹10000 की मुआवजा राशि दी एवं बाकी की राशि सरकारी प्रक्रिया के पश्चात देने की बात कही। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बीती…
Read Moreडोर टू डोर जा कर केन्द्र सरकार के कार्यों को पहुंचाएं-तुलसी साहू
शक्तिकेन्द्र तक जाकर बूथ को करें मजबूत-रवि गुप्ता सिमडेगा- भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक सलडेगा में शुक्रवार को नगर मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद की अध्यक्षता में हुई।बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी तुलसी साहू ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर बूथ में डोर टू डोर जाकर केंद्र सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचानी है ,एवं राज्य सरकार की विफलताओं को बतानी है,साथ ही बूथों का सत्यापन भी करना है।वहीं मंडल प्रवासी रवि गुप्ता ने कहा कि मंडल के पदाधिकारी शक्ति केंद्र…
Read Moreसंयमित खान पान और सकारात्मक सोच से हृदय रोग से बचाव- प्रहलाद मिश्रा
बानो:मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग बानो में आज विश्व हृदय दिवस मनाया गया। जिसमें वाइस प्रिंसिपल एरन बेक ने छात्राओं को हृदय को रोगों से बचाव के बारे में बताया उन्होंने इस वर्ष के थीम हृदय का उपयोग करें और हृदय को जाने के बारे में समझाया । इन्होंने जंक फूड और वसायुक्त भोजन से परहेज करने को कहा। वही निदेशक डॉक्टर प्रहलाद मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा संयमित रूप से खानपान,योग और सकारात्मक सोच से ही हृदय रोग से बचा जा सकता है । आज के …
Read Moreसरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाकर एसके बजे इंटर महाविद्यालय में रहा एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल
कोलेबिरा:वित्त रहित संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाहन पर एस के बागे इंटर महाविद्यालय कोलेबिरा में एकदिवसीय शैक्षणिक हड़ताल पर तथा सरकार के मनमानी रवैया के खिलाफ नारेबाजी की गई। वही साथ ही साथ सिमडेगा जिले के सभी वित्त रहित इंटर महाविद्यालय में भी शैक्षणिक हड़ताल की गई जिसमें संस्थान के व्याख्यातागण तथा संस्थान के कर्मीगण मौजूद रहे। वहीं एस के बागे इंटर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं इंटर कॉलेज संघ , जिला इकाई सिमडेगा के अध्यक्ष विद्याबंधु शास्त्री ने हड़ताल के मौके पर कहा कि वित्त रहित कॉलेज को एक प्रारूप…
Read Moreभाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा ने बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों से की बैठक
पाकरटांड: प्रखंड के गोठाइनटांगर में शुक्रवार को विद्युत समस्या को लेकर भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा ने ग्रामीणों से मुलाकात कर समस्याओं से रूबरू हुए। गोठाइनटांगर ग्राम के विद्युत उपभोक्ताओं ने श्री बेसरा को बताया कि गांव में जब विद्युतीकरण नहीं हुआ था उस समय ही हमें मीटर दे दिया गया था, उक्त मीटर का उपयोग वर्तमान समय में भी नहीं किया जा रहा है। जब गांव में पुर्ण रूप से विद्युतीकरण किया गया उसके पश्चात पुनः दुबारा मीटर दिया गया जिसका उपयोग वर्तमान समय में मीटर रीडिंग के हिसाब से…
Read Moreलचरागढ़ में महिला कांग्रेस की बैठक कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
कोलेबिरा:प्रखंड के लचरागढ़ में शुक्रवार को महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजन किया गया बैठक में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव फुलकेरिया डांग एवं कांग्रेस महिला प्रखंड अध्यक्ष महिमा केरकेट्टा की अध्यक्षता की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई।बैठक में बताया गया कि आज महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा का आगमन रांची हरमू में हो रहा है। उक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि कोलेबिरा महिला कमेटी भाग लेगी।मौके पर प्रखंड महिला उपाध्यक्ष एरेन केरकेट्टा,पंचायत अध्यक्ष ग्रेस जोजो,महिला प्रदेश सचिव फुलकेरिया डांग,बीस सूत्री अध्यक्ष लूथरसुरीन,20 सूत्री सदस्य सुरेश…
Read Moreवित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने समाहरणालय में 20सूत्री समिति की किया बैठक ,दिए दिशा निर्देश
सिमडेगाः- वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उराँव की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त अजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार, उप विकास आयुक्त अरूण वाल्टर सांगा एवं अपर समाहर्ता श अमरेंद्र कुमार सिन्हा उपस्थित थे।बैठक के दौरान माननीय मंत्री के द्वारा ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन एवं गव्य विकास, मत्स्य, सहकारिता, नगर विकास एवं आवास विभाग, भवन निर्माण, वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिर्वतन विभाग, ऊर्जा, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, राजस्व, पथ निर्माण, कल्याण…
Read Moreमहिला संघ के तत्वावधान में खूंटीटोली चर्च मैदान में आयोजित बालक फुटबॉल में ग्रीन गार्डेन ने फसराबेड़ा को 1-0 से हराया
सिमडेगा:महिला संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को खूंटीटोली चर्च मैदान में बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिप सदस्य जोसिमा खाखा व विशप मुरेल बिलुंग ने संयुक्त रुप से किया। प्रतियोगिता के फाईनल मैच में ग्रीन गार्डेन ने फसराबेड़ा को 1-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता एवं उपविजेता टीम को जोसिमा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अपने संबोधित में जोसिमा खाखा ने कहा कि महिलाओं ने बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर बता दिया हम महिलाएं अब किसी से कम नहीं है। हमारे…
Read More