कुरडेग: कुरडेग प्रखण्ड के गडियाजोर पंचायत के सरार गांव निवासी दिलजन भुइंहर पत्नी से मिलने दिल्ली गया था इसी बीच रास्ते से लापता हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सरार गांव निवासी दिलजन की पत्नी संगीता देवी दिल्ली में काम करती है। विगत 11 अक्टूबर को दिलजन ट्रेन से दिल्ली अपनी पत्नी को लाने गया था। लेकिन पत्नी को छुट्टी मिलने में लेट होने की बात सुनकर वह स्वर्ण जयंती ट्रेन से वापस कुरडेग लौटने लगा। लेकिन वह कुरडेग नहीं पंहुचा।बताया गया कि दिलजन के मोबाइल नंबर 9155539624 पर शनिवार तक बात हुआ तब वह ट्रेन में हीं था। लेकिन रविवार से उसका फोन स्वीच ऑफ बता रहा है। उसे रविवार को घर लौट आना था। लेकिन सोमवार शाम तक वह घर नहीं पंहुचा। इधर उसके घर नहीं लौटने से घर वाले किसी अनहोनी की आशंका से घबरा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि दिलजन दिमाग से कुछ कमजोर भी है। घरवालों ने प्रशासन से दिलजन को खोज निकालने की गुहार लगाई है।
