जारी:– जारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भादुल लता जंगल से सोमवार को पुलिस ने एक व्यक्ति का नर कंकाल बरामद किया है। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंचकर नर कंकाल को जप्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। नर कंकाल की पहचान सकतार कुदुर निवासी 23 वर्षीय रामवृक्ष राम के रूप में हुई।परिजनों ने नर कंकाल की पहचान कपड़ों से की। परिजनों ने बताया युवक करीब एक सप्ताह पूर्व खुखड़ी चुनने जंगल की ओर गया था। जिसके बाद वापस लौटकर नहीं आया। काफी खोजबीन करने पर भी उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार को बकरी चराने गए ग्रामीणों को तीव्र दुर्गंध आने लगी। इसके बाद उनकी नजर नर कंकाल पर पड़ी। यह बात क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। वही संभावना जताई कि बज्र पात की चपेट मे आने से उसकी मौत हुई होगी। लेकिन पुलिस हर एक बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्टर के आने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।
