सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर केतुङ्गा धाम में मनाया गया जनजातिय गौरव दिवस

बानो:सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर केतुङ्गा धाम में शनिवार को जनजातिय गौरव दिवस एवं बिरसा जयंती धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोनसोदे पंचायत सीता कुमारी, बानो प्रखंड उप प्रमुख प्रमोद कुमार सिंह ,प्रांतीय हरि बनवासी बिकास समिति के निरीक्षक जगमोहन बड़ाईक ,ज़िला निरीक्षक हीरालाल महतो, अध्यक्ष प्रधानाचार्य महेंद्र देहरी ,भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।मौके पर जगमोहन बड़ाईक ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर विस्तार प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा झारखंड के महान योद्धा है ।

उन्होंने ने आजादी की लड़ाई में अहम योगदान दिया आदिवासी समुदाय को अंग्रेजों के खिलाफ खड़ा कर लड़ाई लड़ा उन्होंने अंग्रेज व ईसाई मिशनरियों का खूब बिरोध किया युवा काल मे ही उन्हें धोखे से अंग्रेजों ने मार डाला।उनके जयंती के अवसर पर हम हर वर्ष झारखंड स्थापना दिवस मनाते आ रहे है।भारत सरकार ने बिरसा मुंडा के सम्मान में इस दिन जनजातीय गौरव दिवस का नाम दिया है।मौके पर विद्यालय भैया बहनों द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।मौके पर श्याम शिखर सोनी ,बंधनु केरकेट्टा, कुलदीप ओहदार, रेणु गोस्वामी, शकुंतला सिंह ,नारायण सिंह ,सुकरा केरकेट्टा,हीरालाल महतो ,घनश्याम सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment