ठेठईटांगर प्रखंड मैदान में मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ठेठईटांगर :प्रखंड मैदान में मंगलवार को मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, एव प्रखंड विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद कारू द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया।प्रखंड प्रमुख ने कहा कि झारखंड के कई खिलाड़ियों ने अपने हुनर का लोहा मनवाते हुए देश और दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। यहां के कई खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में देश के लिए कप्तानी भी की है। विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद कारू कहा कि यहां के खिलाड़ियों के हुनर और क्षमता को प्लेटफॉर्म देकर उनका मार्ग प्रशस्त करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री आमंत्रण राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन विगत एक माह पूर्व से ही किया गया था। यह फुटबॉल प्रतियोगिता पूरे राज्य भर में उत्साह और उमंग के साथ आयोजित हुआ है। प्रखंड स्तरीय इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया है। जब इतनी बड़ी संख्या में हमारे बच्चे ऐसे खेल आयोजन से जुड़े हैं। इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियों में उत्साह जगी है और कई खिलाड़ी उभर कर सामने भी आए हैं, यह प्रखंड के लिए एक अच्छा संकेत है। प्रखंड में अन्य खेलों के साथ फुटबॉल खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
मौके पर उपस्थित पंचायत सचिव महावीर बड़ाई वार्ड सदस्य असजद अफ्रीदी पूर्व ठेठईटांगर मुखिया बंधु मांझी, सभी स्कूल के शिक्षक मौजुद थे।

Related posts

Leave a Comment