
कोलेबिरा:-कोलेबिरा बानो मुख्य मार्ग में सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास कुमार साहू अपनी रिस्तेदार को इलाज के लिए बानो से कोलेबिरा अस्पताल लेकर आ रहे थे। इसी दरमियान रामजड़ी के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार में सवार 22 वर्षीय काजल कुमारी, 60 वर्षीय सुदामा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं विकास साहू को हल्की चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तीव्र गति से कोलेबिरा की ओर जा रही थी। घायलों को दुर्घटनाग्रस्त कार से निकालकर ग्रामीणों की मदद से एक अन्य कार के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कर रांची रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल सुदामा देवी के सिर में चोट एवं बाए हाथ टूट गए थे। सुदामा देवी को एंबुलेंस रांची ले जाने के दरमियान रास्ते में ही उन्होंने अपना दम तोड़ दिया, साथ ही काजल कुमारी का रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।इस घटना की जानकारी मिलते ही कोलेबिरा प्रखंड प्रमुख दुतामि हेमरोम समाजसेवी विनोद कुमार उर्फ डब्लू के अलावा ग्रामीण उनके मदद के लिए अस्पताल में जुट गए थे।
