कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ा पद यात्रा, आठ किमी तक निकाली गई यात्रा
सिमडेगा:जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की के नेतृत्व में भारत जोडो पैदल यात्रा निकाली गई। पैदल यात्रा खूंटी टोली चौक से शुरु हुई। जो एनएच से जिला मुख्यालय होते हुए टुकुपानी स्कूल मैदान पहुंचे। भारत जोड़ा पैदल यात्रा लगभग 8 किमी तक गई। पदयात्रा में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, भारत जोडो अभियान के प्रदेश संजोजक सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, कला संस्कृति फिल्म विभाग के प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप,पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप बलमुचु, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाडी सहित हजारो कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम जनता शामिल हुए। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ने की बात इस लिए कर रहे है क्योंकि आज देश की स्वतंत्र संस्था पर केंद्र सरकार ने अपना कब्जा कर दुरुपयोग करने की कोशिश कर रही है। सांसद तक को बोलने नही दिया जा रहा है। अगर कोई सांसद संसद में देश की बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई पर चर्चा, कॉपी किताब पर लगाने वाला टैक्स की चर्चा करना चाहे तो माईक बन्द कर दिया जाता है। देश की 90 प्रतिशत मीडिया पर केंद्र सरकार का दबाव है। यही कारण है कि मीडिया भी खुल कर अपनी बात नही लिख पा रहे है। ऐसे में भारत की जनता को इस ताना साही सरकार के खिलाफ हमे जन आंदोलन के लिए भारत जोडो अभियान के माध्यम से हम सीधे आपके संपर्क में आ कर आप से अपनी बात रखने का कार्य कर रहे है।

भाजपा सरकार देश में भय का माहौल बना रही है: सुबोधकांत सहाय
पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि आज देश मे भाजपा सरकार द्वारा भय का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कल तक हम एक दूसरे के साथ रह कर हर पर्व त्योहार मनाया करते थे। परंतु आज हम एक दूसरे को शक की निगाह से देख रहे है। इसी कारण कांग्रेस आज देश जोड़ने की बात हम करते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को एकजुट करने एवं लोगों को एक साथ लाने के लिए पदयात्रा कार्यक्रम शुरु किया गया है। इसके तहत पुरे देश में कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता सहित आम जन पदयात्रा कर रहे हैं। पदयात्रा से देश भी मजबूत हो रही है।

देश में आपसी एकता और भाईचारा का माहौल बनाएगी कांग्रेस: बंधु तिर्की
कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि वर्ष 2014 से अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए कुछ राजनीतिक शक्तियों ने देशवासियों के बीच में नफरत की दीवार सी खड़ी कर दी है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उस नफरत की दीवार को धराशायी कर देश में आपसी एकता और भाईचारा का माहौल बनाएगी।
लोकतंत्र को भाजपा ने तोड़ दिया: विधायक भूषण बाड़ा
विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण आम आदमी बुरी तरह से परेशान है। हमारे नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। उनकी यात्रा महंगाई, बेरोजगारी, नफरत, अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ है। आज पूरा देश महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। आम लोगों के भविष्य का सपना टूट रहा है। बीते 8 वर्षों में संविधान और लोकतंत्र को भाजपा ने तोड़ दिया। महंगाई ने गरीबों के रोटी की उम्मीद तोड़ दी है।
रोटी से लेकर कफन तक पर जीएसटी वसूल रही है भाजपा: विधायक विक्सल कोंगाड़ी
विधायक विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि इतिहास में पहली बार केन्द्र में एक ऐसी सरकार है जो रोटी से लेकर कफन तक पर जीएसटी वसूल रही है। मध्यम और लघु उद्योग का दम टूट रहा है। भारत के ताना-बाना को तोड़ा गया। 70 साल में बनी देश की संस्थाओं और व्यवस्थाओं को तोड़कर उन्हें पिंजरे का तोता बना दिया गया है।कार्यक्रम को पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप बलमुचु, कला संस्कृति फिल्म विभाग के प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप, जिला परिषद सदस्य जोसीमा खाखा, कोलेबिरा विधायक प्रतिनिधि समी आलम आदि ने भी भारत जोडो अभियान में सभा को संबोधित किया। मौके पर प्रतिमा लकड़ा , मनोज जयस्वाल, जॉनसन मिज, डीडी सिंह, पुष्पा कुल्लू नॉमिता बा, जिप सदस्य शांतिबाला केरकेट्टा, प्रदीप केशरी, अनूप केशरी रणधीर रंजन, शशि गुड़िया, कौशल किशोर ,समरोम पॉल टोपनो, शिशिर मिंज, बर्थलोमि तिर्की, विकास कुमार गुप्ता, बसंत गुप्ता, सत्यनारायण केशरी, बिनय लकड़ा, , निमरोध एक्का,अशफाक आलम, विशाल तिर्की,वीरेंद्र तिर्की, फुलजेन्सिय बिलुंग,खुशीराम कुमार अनूप लकड़ा, साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।