बॉसजोर:- प्रखंड के कोम्बाकेरा में झारखंड पार्टी की संगठन मजबूती को लेकर बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष सन्देश एक्का के द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने पार्टी की नीति सिद्धांत एवं संगठन की मजबूती को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की शादी और उनका इस क्षेत्र का संपूर्ण विकास के लिए झारखंड पार्टी पूर्व की तरह प्रतिबद्ध है और आने वाले दिनों में पार्टी जमीनी स्तर पर लगातार काम करते हुए जनमानस के जन भावनाओं का ख्याल रखते हुए कार्य करें। इधर पार्टी के नीति सिद्धांतों से प्रभावित होकर दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने झारखंड पार्टी का दामन थामा ।

इस मौके पर संदेश एक्का द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलवाई एवं पार्टी में उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा झारखंड पार्टी के नीति सिद्धांतों से प्रभावित होकर जितने लोगों ने पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया है वह कांग्रेस के नीति सिद्धांतों को जान चुके थे और कांग्रेस की झूठी राजनीति का मोह त्याग करते हुए झारखंड पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामना दी तथा पार्टी बढ़ाने में सभी कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए अपील किया। साथ ही उन्होंने ने कहा कि जनता की सेवा देता बनकर नहीं बल्कि बेटा बनकर करूंगा। इस दौरान पंचायत समिति का गठन किया जिसमें अध्यक्ष विक्रम कंडुलना, उपाध्यक्ष नंदू सिंह सचिव करमला देवी, उप सचिव कुलदीप बिलुंग,कोषाध्यक्ष वीणा देवी कार्यकारिणी सदस्य आदम लकड़ा सहित अन्य लोगों को बनाया गया।
