केरसई में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा
सिमडेगा:केरसई में सोमवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। मौके पर उपस्थित विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि देश को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का आगाज किया है। देश के आजादी में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कांग्रेस देश को बर्बाद होता नहीं देख सकती। हम देश को जोड़ने निकले हैं और देश में जो नफरत का माहौल बन रहा है, उसे हमें बदलना है। कहा कि राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। इसे अपार जनसमर्थन मिल रहा है। लाखों लोग उनके साथ पैदल चल रहे हैं। जिले में भी पंचायत स्तर तक भारत जोड़ो यात्रा होगी। लोगों का भरपूर समर्थन यहां भी देखने को मिल रहा है। आने वाले समय में देश निश्चित रूप से बदलेगा। जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की ने कहा कि महंगाई चरम पर है। कफन, सरसों तेल, नमक जैसी जरूरत की चीजें महंगी हो गई हैं। रोजगार छीना जा रहा है। चार साल की नौकरी देकर युवाओं को बेरोजगार बनाने का षडयंत्र रचा जा रहा है। मौके पर अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे।

देश को हमें बचाना है: जोसिमा खाखा
जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने राज्य सरकार की उलब्धियों को गिनाया। साथ ही कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग देश में नफरत का माहौल बना रहे हैं। देश को हमें बचाना है। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने नए भारत के निर्माण के लिए बहुत कुछ किया था, लेकिन अब केंद्र की सरकार देश में नफरत का माहौल बना रही है। हम भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और जनता को जगाने का काम कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा में प्रखण्ड अध्यक्ष जेफरिन केरकेट्टा ने यात्रा का नेतृत्व किया। मौके पर 20 सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल,जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन,जिप सदस्य प्रेमा बड़ा,जिप सदस्य शांति बाला,सिमडेगा विधान सभा क्षेत्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोनल लकड़ा,विधायक प्रतिनिधि मूंश खेसआदि भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।
