ठेठईटांगर: प्रखंड अंतर्गत रेंगारीह में 21वी स्व विशफ जोसेफ मिंज मेमोरियल धर्मप्रांतीय बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खेला गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी उपस्थित हुए। फाइनल मैच कुरडेग और रेंगारीह के बीच खेला गया जिसमे कुरडेग 3-0 जीत हासिल किया ।मौके पर एक से बढ़कर एक संस्कृति नृत्य की प्रस्तुत की गई। मौके पर विधायक ने कहा कि हॉकी बहुत ही अच्छा खेल है और विद्यार्थियों के द्वारा सबसे अधिक पसंद किया जाता है। हॉकी के लिए दूसरा स्वर्णकाल लाने के लिए इसे कॉलेज और स्कूलों में विद्यार्थियों को नियमित भागीदारी के द्वारा बढ़ावा दिया जाना चाहिए। योग्य बच्चों को स्कूली स्तर से ही हॉकी को सही तरीके से खेलना सिखाना चाहिए। हॉकी भारत में बहुत महत्वपूर्ण खेल है क्योंकि भारत को हॉकी के क्षेत्र में कई वर्षों तक विश्व विजेता बनाया है, इसलिए इसे भारत के राष्ट्रीय खेल के रुप में चुना गया है। इस खेल का इतिहास बड़ा और महान है, क्योंकि यह बुद्धिमान खिलाड़ियों द्वारा भारत की जड़ों में गहराई तक समाया हुआ है।

हॉकी के खेल को बड़े और छोटे बच्चे समान रूप से खेलना पसंद करते है। हॉकी हमें एक साथ एकजुट होकर खेलना और एक दूसरे के सहयोग का महत्व सिखाता है। हॉकी खेल को खेलने के लिए कड़ी परिश्रम की ज़रूरत होती है। हॉकी खेल इतना प्रसिद्ध हो गया कि पूरे दुनिया में हॉकी खेल को खेला जाने लगा। साथ ही हमारे झारखण्ड के भी बहुत ही महत्वपूर्ण खेल है और हमारे क्षेत्र का हॉकी से एक पहचान भी बना है आज हमारे जिला को हॉकी के नर्सरी भी कहा जाता है।उन्होंने कहा कि आप लोग भी एक अच्छा पहचान बनाए खेल कर बाकी आप लोग का भी नाम लेने में मुझे गर्व महसूस हो। मौके पर रावेल लकड़ा, प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज,प्रिंस कुमार, मियूस डुंगडुंग, फा दमासियुस खेस, फा देवस्वरूप राजन मिंज, जेवियर सोरेंग, इदरिस अली, रेंगारीह उच्च विद्यालय के सभी शिक्षक गण उपस्थित थे।
