भारत जोड़ा यात्रा के समापन पर कांग्रेसियों ने किया पर्चा का वितरण
भारत जोड़ा यात्रा के समापन होने पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की की अगुवाई में विभिद्ध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत रोहिल्ला आवास में झंडोत्तोलन किया गया। जहां विधायक भूषण बाड़ा मुख्य रुप से उपस्थित थे। इसके बाद विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा का पर्चा का वितरण किया।

उन्होंने गांधी मैदान, कोर्ट परिसर सहित शहर के अन्य स्थानों में पर्चा बांटा। पर्चा के माध्यम से राहुल गांधी द्वारा भारत को जोड़ने के लिए किए गए कार्य का संदेश जन तक पहुंचाने का काम किया। मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि कांग्रेस के नस-नस में देशभक्ति भरी हुई है। हमें किसी से देशभक्ति सीखने की जरूरत नहीं है। वर्तमान में भाजपा सरकार ने जो देश में माहौल बना रखा है, उससे समाज में नफरत की भावना बढ़ने लगी है। लेकिन अब लोग भाजपा के जाल में फंसने वाले नहीं हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश में बना रखा है डर का माहौल : जिप सदस्य जोसिमा खाखा
जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि कांग्रेस के रग-रग में तिरंगा बसा हुआ है। हमें किसी दिखावे की जरूरत नहीं है। वर्तमान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश में डर का माहौल बना कर रखा है। लेकिन, उन्हें यह पता ही नहीं है कि मारने वाले से बड़ा बचाने वाला होता है। कांग्रेस हमेशा ही समाज के लोगों के साथ खड़ा है। मौके पर जिप सदस्य सामरोम पौल तोपनो, विजय, 20 सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल, नप अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू, नवीन बिरेन तिर्की, रणधीर रंजन, शिशिर मिंज, जयवंत बरला, कौशल रोहिला, सत्ते रोहिला, सरताज खान, विनय तिग्गा, जोनसन मिंज, लीला नाग, मंजू तिर्की, बिलशन, बिरंजन बड़ा, लुइस कुजूर, सरताज खान, विजय किंडो आदि उपस्थित थे।
