राज्यपाल द्वारा स्थानीय विधेयक को झारखंड सरकार को वापस किए जाने के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा द्वारा शहर के झूलन सिंह चौक के समीप भारतीय जनता पार्टी की पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी की मौके पर कहा गया कि जन भावना के अनुरूप झारखण्ड विधान सभा से पारित “स्थानीयता विधेयक “को राज्यपाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के इसारे पर राज्य सरकार को वापस कर दिया गया है भारतीय जनता पार्टी आम ज़नों की सरकार के द्वारा विधान सभा से पारित “स्थानीयता विधेयक “को राज्यपाल पर दबाव बना कर झारखंडी हितों की अनदेखी कर यहाँ के आदिवासियों-मुलवासियों के अस्तित्व को मिटा देना चाहती है ।

राज्यवासियों के जन भावना के विपरीत भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर राज्यपाल महोदय द्वारा स्थानीयता विधेयक को राज्य सरकार को वापस किया है।इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अनिल कान्डुलना , सचिव सफीक खान, उपाध्यक्ष अनिल तिर्की दीप्तिमान तिर्की ओस्कार डांग, कोषाध्यक्ष नुवास केरकेट्टा,जिला संगठन सचिव बिपिन कुल्लू जिला संयुक्त सचिव सिकन्दर बरवा.केंद्रीय सदस्य फ़िरोज़ अली सुमन मिंज, संजय तिर्की, अनस आलम,संदीप मिंज, सिकन्दर नगर उपाध्यक्ष बीरबल महतो,नगर कोषाध्यक्ष बिकास कान्डुलना, प्रखंड 20 सूत्री सदस्य रितेश बड़ाइक. जाष्टिन बेक साबिर अन्सारी. किशोर डांग, माइकेल इंदवार,बिरेन्दर बड़ा, प्रखंड 20 सूत्री सदस्य प्रेमधनी सहित काफ़ी संख्या में झामुमो नेता एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।