सिमडेगा :-विधायक भूषण बाड़ा सोमवार को अपनी टीम के साथ रामगढ़ के दुलमी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र में महागठबंधन प्रत्यासी बजरंग महतो के समर्थन में डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान चलाया। साथ ही रामगढ़ उपचुनाव में बजरंग प्रसाद के पक्ष में वोट करने की अपील की। विधायक के साथ प्रत्यासी बजरंग महतो भी उपस्थित थर। विधायक ने बजरंग को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि देश मे भाजपा की सरकार से आमजन दुखी है। मोदी सरकार जनता से वादा किया था कि सत्ता में आने पर बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी। आज सत्ता में आये वर्षों गुजर गए हैं पर युवाओं को सरकारी नौकरियां नहीं दी है। भूषण बाड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार झारखंडियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जहां चुनावों में यहां की जनता ने भाजपा को भारी बहुमत दिया। लेकिन राज्य में कोई काम नही है। विकास के लिये कांग्रेस के प्रत्याशी बजरंग महतो को भारी मतों से जिताएं। यह जीत आप सबकी जीत होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ममता देवी जनता के सुख-दुख में खड़ी रहती थी। क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से सरकार व विधानसभा क्षेत्र में उठाती थी।

कोविड-19 के बाद उन्होंने अनगिनत विकास कार्यों को धरातल पर उतारा। उनके विकास कार्यों से घबराकर विपक्षियों ने षड्यंत्र रच कर गोला आईपीएल गोलीकांड के गवाह को प्रभावित कर ममता देवी को जेल भिजवाने का काम किया। विधायक ने कहा कि षड्यंत्रकारियों को इसका जवाब रामगढ़ विधानसभा की जनता 27 फरवरी को होने वाले उपचुनाव में देगी। महागठबंधन प्रत्यासी बजरंग महतो को भारी मतों से जिताकर क्षेत्र के विकास में महागठबंधन सरकार का सहयोगी बनें। मौके पर जिप सदस्य प्रीति दीवान, जिप उपाध्यक्ष चितरंजन चौधरी, पूर्व विधायक ममता देवी, पूर्व मुखिया हरिवंश महतो, पूर्व विधायक प्रतिनिधि कमलेश कुमार महतो, जिला 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, पूर्व राज्य सभा उपाध्यक्ष जोनशन मिंज, जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजित लकड़ा, पूर्व मुखिया शिशिर मिंज, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आकाश सिंह, अक्षण, समीर कुल्लू,सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
