धूमधाम से मना लिटिल फ्लावर स्कूल का वार्षिकोत्सव
सिमडेगा:लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल तामड़ा का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम शुक्रवार को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थी। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संदेश में जोसिमा खाखा ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए जीवन में एक लक्ष्य बनाएं। लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें। साथ ही उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दिन-रात पुरी इमानदारी के साथ मेहनत करें।

उन्होंने कहा कि अपने मां-पापा का आदर करें और उनकी सेवा करें। अपने से बड़ों का भी आदर करें। विधायक भूषण बाड़ा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विधानसभा सत्र के माध्यम लगातार मांग कर रहे हैं। विधायक के पहल पर शिक्षा व्यवस्था पहले की अपेक्षा काफी दुरुस्त भी हुई है। आने वाले दिनों में और भी मजबूत होगी। मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की एचएम एचएम सि मार्थेला, पंसस संदीप तिग्गा, उप मुखिया अशोक गुप्ता, पूर्व मुखिया हीरा राम, फा जेबियर केरकेट्टा, तामड़ा की सुप्रियर सि सरीता, पंसस प्रतिमा कुजूर, सभानेत्री कर्मेला, सभापति किशोर, सि शोफी, सि ज्योति, सि क्रिस्टो मारिया, सि आगाथा, सि माला, सि किरण,वि़द्या, कई अभिभावक व बच्चे उपस्थित थे।
