बाँसजोर के बरडेगा में कार्यक्रम का हुआ आयोजन, अतिथि के रूप में उपस्थित रहे झापा जिलाध्यक्ष सन्देश एक्का बोले

चालीसा उपवास काल में दिन दुखियों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म

बाँसजोर:-प्रखंड के बरडेगा में रविवार को चर्च परिषर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का मुख्य रूप से उपस्थित हुए। जहां पर उपस्थित लोगों ने उनका बड़े ही भव्य तरीके से स्वागत करते हुए चर्च तक ले गए। जिसके बाद विभिन्न प्रकार की विषय पर चर्चा की गई। मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा चालीसा उपवास काल के दौरान ईसाई धर्मावलंबी 40 दिनों तक भगवान ईसा मसीह की प्रार्थना में लीन रहते हैं। इस समय झूठ चोरी ईर्ष्या भेदभाव आदि चीजों को त्याग कर परमपिता परमेश्वर की सेवा करते हैं।हमें ईसा मसीह के इस 40 दिनों का विशेष चालीसा काल के दौरान सभी चीजों का विशेष ख्याल रखना चाहिए।किसी भी दीन दुखियों की सेवा करने से हमें पुण्य प्राप्त होता है।

प्रभु ने कहा है कि दबे कुचले एवं गरीब तबके के लोगों की सेवा करनी ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। उन्होंने मानव रूप में अवतार लेकर इस संसार में जिस प्रकार कल्याण किया है।उसी प्रकार हमें भी अपने आसपास के ऐसे लोगों को चयन करते हुए सेवा करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने ने क्षेत्र की समस्याओं पर भी चर्चा करते हुए कहा कि जो भी समस्या है उसे प्राथमिकता के आधार पर झारखंड पार्टी दूर करने का काम करेगी उन्होंने लोगों से आने वाले दिनों में समाज में फैली कुरीतियों अन्य चीजों को दूर करते हुए समाज उत्थान में सहयोग करने का आवाहन किया एवं झारखंड पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ चलने की बात कही। इस दौरान गांव के ग्रामीण के अलावा पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए।

Related posts

Leave a Comment