सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों का हुआ चयन ट्रायल

सिमडेगा :जिला स्तरीय सब जूनियर महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के लिए ठेठईटांगर प्रखंड पूर्वी टीम के लिए हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल शनिवार को जोराम खेल मैदान में आयोजित हुआ।जिसमें केरिया, जोराम,राजाबसा, घुटबाहर और ठेठईटांगर पंचायत के खिलाड़ियों ने भाग लिया।वहीं केरसई प्रखंड पश्चिमी के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आज करगागुड़ी स्कूल मैदान में किया जाएगा।जिसमे बासेन पंचायत,किनकेल पंचायत और बाघडेगा पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है।केरसई प्रखंड पूर्वी के लिए 04अप्रैल को टैसर खेल मैदान में जिसमे केरसई पंचायत,कोंजोबा पंचायत ,पूर्वी तैसेर और पश्चिमी टैंसर पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है।कोलेबिरा प्रखंड पूर्वी के लिए 04अप्रैल को लचड़ागढ़ स्कूल मैदान में जिसमे कोलेबिरा प्रखंड के लचड़ागढ़ पंचायत, एयडेगा पंचायत और टूटीकेल पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है।वही बांसजोर प्रखंड के लिए 05अप्रैल को बांसजोर खेल मैदान में जिसमे बांसजोर पंचायत के सभी पंचायतों के खिलाड़ी भाग ले सकते है।

।ठेठईटांगर  प्रखंड पश्चिमी के लिए  05अप्रैल को रेगारी मिडिल स्कूल के मैदान  में जिसमे बाघचट्टा पंचायत,कोनपाला पंचायत और पैकपारा पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है।केरसई प्रखंड के पश्चिमी  में बासने पंचायत, किनकेल पंचायत और बाघडेगा पंचायत के महिला और पुरुष हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते है।जिसका जन्म 1 जनवरी 2008 के बाद का हो , और उसी इलाके का हो,वह खिलाड़ी अपने आधार कार्ड के साथ इस चयन ट्रायल में भाग ले सकते हैं।अभी तक जिला के  21 पंचायत के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित कर 05महिला और 05 पुरुष टीमों का गठन किया गया है ,जिसमें 472 खिलाड़ियों ने भाग लिया है।

Related posts

Leave a Comment