सभी मसीही परिवार एकजुट होकर कार्य करें: विधायक भूषण बाड़ा

खंजालोया चर्च परिसर बिशप विंसेंट बरवा की अगुवाई में सपन्न हुआ पुरोहिताभिषेक, उमड़े मसीही

सिमडेगा:खंजालोया चर्च परिसर में शुक्रवार को पवन पुरोहिताभिषेक समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। मौके पर अयाजक डिकन डेविड एक्का का पुरोहित अभिषेक गुमला धर्मप्रान्त के लिए किया गया। पुरोहिताभिषेक समारोह में मुख्य अनुष्ठाता के रूप में सिमडेगा धर्मप्रान्त के बिशप विन्सेंट बरवा उपस्थित थे। जहां मुख्य रूप से गुमला धर्मप्रान्त के प्रशासक फा लीनुष पिंगल भी उपस्थित थे। जिन्होंने पुरोहिताभिषेक समारोह की धर्मविधि सम्पन्न कराने में बिशप का सहयोग किया। अपने संदेश में बिशप ने कहा कि पुरोहित का जीवन मानव सेवा के लिए होता है पुरोहित ईश्वर के दुत होते हैं। जो मानव जाति के कल्याण के लिए आए हैं। पुरोहितो का जीवन बहुत संघर्षपुर्ण जीवन होता है। पुरोहित को हमेशा सेवा और परोपकार के साथ चलना चाहिए और कलिसिया की सेवा में हमेशा समर्पित रहना चाहिए। मिस्सा पूजा सम्पन्न कराने में पल्ली पुरोहित फा गाब्रिएल केरकेट्टा, फा डोमनिक बरला,  फा अल्फोंस एक्का, फा फबियन, फा इलियाजर खाखा, फा अरविंद, फा हेरमन एरगट, फा तारसीयूस, फा रामु, फा सेबेस्टियन आदि पुरोहितों ने बिशप का सहयोग किया। कार्यक्रम मे विधायक भूषण बाड़ा, जिप सदस्य जोसिमा खाखा भी मुख्य रूप से उपस्थित थी। मौके पर सि सरिता, सि शांतिला, सि अन्ना मेरी, सि ज्योति, सि सोफिया, शशिलता, सि अगुस्तिना, सि रेजिना, सि सुजाता, जोसेफा सोरेंग, तरसिला, स्टेनशिला, प्रतिमा, सुशीला, अनिल, जोसेफ बिलुंग, जॉन कुल्लू, अल्बर्ट चंद्र, नेशनल, समीर, निराला, विजया, सेकुन्दा, नीलमणि, इनोसेंट, फ्रांसिस्का सहित हजारों की संख्या में मसीही धर्मावलम्बी एवं सैकड़ों की संख्या में पुरोहित व धर्मबहन उपस्थिति थी।

Related posts

Leave a Comment