जलडेगा थाना क्षेत्र के बनजोगा पाहन टोली में मंगरी तोपनो नामक 49 वर्षीय महिला की पानी भरने के दौरान कुआँ में गिरने से मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम 7 बजे की बताई गई। घटना की जानकारी के बाद शुक्रवार प्रातः थाना प्रभारी हीरालाल महतो के नेतृत्व में पुलिस ने सदलबल के संघ कुएं से शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया एवं शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगरी तोपनो शाम के समय कुआँ में पानी भरने गई थी इसी क्रम में फिसल कर कुआँ में जा गिरी एवं डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया एवं परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।
कुएं में गिरने से 49 वर्षीय महिला की मौत
