बानो: बानो पुलिस ने अज्ञात शव को शनिवार को देवनदी तट पर दफनाया।मालूम हो कि 23मई को बानो प्रखण्ड के लताकेल भंडार टोली के पास कोयल नदी किनारे एक महुवा पेड़ के नीचे से अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया था।जिसे बानो पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करा कर सिमडेगा शीत गृह में रखा गया था कि मृतक के परिजन आ सकते हैं।शव की समयावधि समाप्त होने पर अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी द्वारा अंतिम संस्कार हेतु अनुमति मांगा गया।शनिवार को दंडाधिकारी खगेन महतो की उपस्थिति में शव को दफनाया गया।
