परम प्रसाद करते ही आत्मा में नयी उमंग, जोश और स्फूर्ती का संचार :फ़ा इग्नासियुस

सिमडेगा: संत अन्ना महागिरजाघर में रविवार को प्रथम परम प्रसाद ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर विजी सह पल्ली पुरोहित फा इग्नासियुस टेटे की अगुवाई में मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। जहां उनका सहयोग फा प्रदीप केरकेट्टा, फा युजीन टोप्पो आदि पुरोहितों ने किया। फा इग्नासियुस ने कहा कि ने कहा कि परम प्रसाद करते ही आत्मा में नयी उमंग, जोश और स्फूर्ती का संचार होता है। जीवन के प्रति विश्वास मजबूत करें। उन्होंने कहा कि आज हमें मनन चिंतन करने की जरुरत है। हमलोगों को एक दूसरे की सहायता करनी चाहिए। कहा कि शांति का मार्ग कठिन होता है। रोटी और दाखरस को अपने जीवन में पहली बार परम प्रसाद के रुप में ग्रहण कर ईश्वर के करीब पहुंचे हैं। कार्यक्रम में कोयल ग्रुप की बहनों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेराफिनुस कुल्लू सहित कई लोगों का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में मसीही धर्मावलंबी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment