सिमडेगा- भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यक्रम महा जनसंपर्क अभियान के निमित्त सिमडेगा केलाघाघ में टिफिन बैठक किया गया,टिफिन बैठक के उपरांत कार्यकर्ताओं के साथ भोजन और संवाद किया गया।

टिफ़िन बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा की यह बैठक कई मायनों में अलग है। इसमें कार्यकर्ता अपने घर से टिफिन लाते हैं और सामूहिक रूप से नेता – कार्यकर्ता बैठकर भोज्य ग्रहण करते हैं। सामाजिक सद्भावना का यह एक अप्रतिम उदाहरण भी है।मौके पर कार्यकर्ताओं ने अपने विचारों को रखा और संगठन किस तरह से मजबूत हो इस पर भी चर्चा की।केरसई और कोलेबिरा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी टिफिन बैठक आयोजित किया मौके पर पूर्व विधायक निर्मल कुमार बेसरा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्विजय सिंह देव पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर महामंत्री दीपक पुरी अनूप प्रसाद सतीश पांडेय श्रीलाल साहू तपेश्वर सिंह मुनु साहू श्रद्धानंद बेसरा अजय सिंह उपेंद्र श्रीवास्तव सत्यनारायण प्रसाद बसंत मांझी राकेश रविकांत संजय शर्मा दीपनारायण दास अनिरुद्ध प्रसाद नीरज बड़ाईक सुदर्शन सिंह कमला कुमारी पिंकी प्रसाद मनीषा देवी बीरेंद्र पंडा मौजूद थे।