मणिपुर की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है: विधायक भूषण बाड़ा

विधायक ने मणिपुर घटना के लिए भाजपा सरकार को ठहराया जिम्मेदार

सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने मणिपुर घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही घटना के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मणिपुर में आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। विधायक ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और राज्य सरकारों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री लोगों से बात करने को तैयार नहीं हैं, जबकि मुख्यमंत्री ने पूर्वोत्तर राज्य में समाज के सभी वर्गों का विश्वास खो दिया है। देश मे डबल इंजन की सरकार मणिपुर, मध्य प्रदेश सहित अन्य कई राज्य में हमेशा विफल रही है। मणिपुर में एक इंजन ( राज्य) का ईंधन ख़त्म हो गया है। जबकि दूसरे इंजन (केंद्र) ने खुद को अलग कर लिया है। विधायक ने कहा कि घटना के बाद प्रधानमंत्री दो महीने से अधिक समय तक चुप रहे, जबकि मणिपुर के पहाड़ी और घाटी दोनों क्षेत्रों में लोगों को भारी परेशानी हो रही है। विधायक ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि जिस जिस राज्य भाजपा की सरकार हैं वहां आदिवासियों के साथ अत्याचार बढ़ा है। भाजपा सरकार के राज में आदिवासियों, दलितों एवं गरीब वर्गों पर एक के बाद एक अत्याचार, दुष्कर्म, अन्याय की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही है। भाजपा के राज मे देश की बहन-बेटियां भी सुरक्षित नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी आदिवासी हितैषी होने का झूठा ढोंग रचते हैं। उनकी गलत नीति के कारण ही आज आदिवासी असुरक्षित है। उनका शोषण हो रहा है। जल, जंगल जमीन छीना जा रहा। भाजपा सरकार आदिवासियों का हक और अधिकार छीनने में लगी है। हाल ही मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता ने एक आदिवासी युवक पर पेशाब कर दिया। आज मणिपुर में आदिवासी महिलाओं का खुलेआम निर्वस्त्र कर घुमाया जा रहा। दिन दहाड़े उनका रेप किया जा रहा है। इस दो राज्यों की प्रकरण ने भाजपा का घृणित चेहरा और आदिवासियों और दलितों के प्रति उसकी नफरत को उजागर किया है।भाजपा शासन में आदिवासी भाई-बहनों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। बीजेपी नेताओं ने न सिर्फ दलित, आदिवासी बल्कि पूरी मानवता को शर्मसार किया है। यह आदिवासियों और दलितों के प्रति भाजपा की नफरत का घृणित चेहरा और वास्तविक चरित्र है। यही हसल मुसलमानों के साथ भी हो रहा है। भाजपा सरकार मुसलमान के साथ भी धर्म के नाम पर शोषण कर रही है। जिस जिस राज्य में भाजपा की सरकार बनी हैं वहां के मुसलमान असुरक्षित है। उनके साथ अत्याचार बढ़ा है। आज आदिवासियों, दलितों, मुसलमानों एवं गरीब वर्ग के लोगों को एकजुट होकर भाजपा के इस साजिश के खिलाफ आंदोलन करने की जरूरत है। अगर आज भी नहीं चेते तो आने वाला दिन पूरे देश में मणिपुर की घटना दोहराई जाएगी। भाजपा की यह चाल आदिवासियों, दलितों और मुसलमानों का अस्तित्व मिटाने की एक सोंची समझी साजिश है।

Related posts

Leave a Comment