मणिपुर घटना को लेकर महिला कांग्रेस बैनर तले आदिवासी महिलाओं ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला

सिमडेगा:जिप सदस्य सह कांग्रेस नेत्री जोसिमा खाखा के नेतृत्व में हजारों आदिवासी महिलाओं ने मणिपुर घटना के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। पुतला दहन कार्यक्रम पाकरटांड़ प्रखंड मुख्यालय के अलावे सोगड़ा और नानेसेरा में किया गया। इस दौरान केंद्र की और मणिपुर राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी लगाए गए। आदिवासी महिला एवं पुरुषों ने मणिपुर के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्तिफे की मांग कर रहे थे। जोसिमा खाखा ने कहा कि मणिपुर में हुई महिलाओं के साथ जघन्य अपराध की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है, लेकिन देश-प्रदेश की गूंगी-बहरी सरकार पर इसका कोई असर नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसकी जानकारी केंद्र और मणिपुर राज्य के सरकार को 77 दिनों के बाद प्राप्त होता है। यह उनकी महिलाओं के प्रति सोच को दर्शाता है। इस प्रकरण के दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ दो पंक्तियां बोल देना भाजपा के चाल एवं चरित्र को उजागर करता है। उन्होंने ने कहा कि मणिपुर सरकार को बर्खास्त किया जाए। महिलाओं को नग्न परेड दरिंदगी करने वाली भीड़ के तमाम अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि मणिपुर के दोषी पुलिस पदाधिकारियों को भी कठोर दंड दिया जाए। जोसिमा ने महिलाओं काे आह्वान किया कि वे अपनी सुरक्षा के लिए संगठित होकर घटना के खिलाफ जोरदार आंदोलन करने के लिए आगे आएं। इसके अलावे महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा का कोई दूसरा रास्ता नहीं है। मौके पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजित लकड़ा ने भी मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। मौके पर मुखिया बिनीता खाखा, मुखिया ज्योति प्रकाश कुल्लू, अगाथा तिर्की, प्रतिमा कुजूर, पूनम लकड़ा, निर्मला कुजूर, नीलिमा मिंज, जोंहाती खाखा, नीलिमा बड़ा, कांति खेस, फातिमा मिंज, मकसीमा मिंज, प्रतिमा मिंज, प्रभा मिंज, अनिता बाड़ा, रोस केरकेट्टा, सरिता कुजूर, निर्मला लकड़ा, तरसीला खड़िया, बिंदु कुल्लू, गोरेती मिंज, समीरा बाड़ा, फ्लोरा मिंज, अल्मा मिंज सहित हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment