सिमडेगा:छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने बच्चों के बचपन को समर्पित करने वाले बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए सिमडेगा जिले में 16 दिनों की महा-अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बचपन की सुरक्षा और बच्चों के भविष्य का रक्षा करना है।बताया गया बाल विवाह समाज के लिए एक बुराई होता है जो नजरअंदाज नहीं की जा सकती है। इसके चलते छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के साथ मिलकर सिमडेगा जिले के गांवों में जागरूकता फैलाने के लिए एक उद्देश्यपूर्ण महा-अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत हर व्यक्ति, परिवार और समूह से एक प्रतिज्ञा ली जा रही है, जिससे सिमडेगा को बाल विवाह से मुक्त किया जा सके। सचिव, प्रियंका सिन्हा, ने इस अभियान की घोषणा की और सभी स्थानीय निवासियों से एक सशक्त समर्थन मांगा है।
