प्रधानमंत्री मोदी के खूंटी आगमन के निमित्त,भाजपा सिमडेगा की बैठक सम्पन्न

10 हज़ार की संख्या में सिमडेगा के भाजपा कार्यकर्ता होंगे शामिल

सिमडेगा- आगामी 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा जयंती झारखंड स्थापना दिवस एवं जनजातीय गौरव दिवस के पुनीत अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की जन्म स्थल उलिहातू खूंटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा कि 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन के उपलक्ष में झारखंड स्थापना दिवस एवं जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री जी का आगमन खूंटी में हो रहा है इसे लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है, सिमडेगा से 10000 भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।खूंटी में एक विशाल जनसभा को प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे साथ ही विकसित भारत यात्रा रथ को रवाना करेंगें। वही बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि झारखंड के लिए गौरव का छन है की  प्रधानमंत्री आ रहे है।आजाद भारत में आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की सुधि नहीं ली,पर पीएम नरेंद्र मोदी आ रहे है। पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने कहा कि झारखंड के तमाम जनजाति एवं मूल वासियों सभी जनता के लिये ये हर्ष का विषय है कि तमाम तरह की व्यवस्तताओं के प्रधानमंत्री का आगमन भगवान बिरसा मुंडा के उद्गम स्थल पर हो रहा है।कार्यक्रम में मंच संचालन महामंत्री दीपक पुरी एवं धन्यवाद ज्ञापन कोषध्यक्ष अनूप प्रसाद ने किया।मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर, श्रद्धानन्द बेसरा, भोला साहू, मनोज साय, प्रणव कुमार ,सुजान मुंडा, डॉ महेंद्र भगत, मंत्री तुलसी कु साहु ,राकेश रविकांत ,सो मीडिया प्रभारी रवि गुप्ता, कृष्णा बड़ाईक, श्रीलाल साहू ,अजय सिंह,   बसंत मांझी हीरा राम ,संजय शर्मा ,कृष्णा ठाकुर, मुकेश श्रीवास्तव, नीरज बड़ाईक ,नवीन सिंह ,मोहन बड़ाईक ,नरेंद्र बड़ाईक, शिवराज बड़ाईक, मंडल अध्यक्ष मानकी लाल, सत्यनारायण प्रसाद, मनिंदर बिंदिया, घनश्याम सिंह, कामेश्वर सिंह ,ओमिन सिंह ,तपेश्वर साहू ,अशोक इंदवार, सुरजन प्रधान ,विजय महतो ,प्रदीप जायसवाल, विद्या बड़ाईक ,अनिरुद्ध सिंह, सावित्री देवी ,पिंकी प्रसाद, नंदिनी दास ,कंचन रानी एक्का, रनधीर कुमार, गजानंद बेसरा ,संजय केशरी ,रामचन्द्र सिंह, नारायण दास ,बेद प्रकाश ,रवि वर्मा, संटू गुप्ता ,बासुदेव तिर्की ,चंदन लाल, फणीभूषन साहा, दयाराम मेहर ,नवीन बड़ाईक मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment